मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। प्रदेश को अभी कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही। रविवार को भी शीतलहर जारी रहेगी।


लखनऊ (पीटीआई)। मौसम विभाग ने शनिवार को यहां बताया कि उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, जहां घना कोहरा रहा उन इलाकों में दृश्यता 0 से 50 मीटर रही। वहीं जहां कोहरा रहा वहां दृश्यता 51 और 200 मीटर के बीच देखी गई।चुर्क प्रदेश का सबसे ठंडा स्थानमौसम कार्यालय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुर्क सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं झांसी प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। गोरखपुर डिविजन में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई जबकि मेरठ में दिन का तापमान बढ़ गया।गोरखपुर में सामान्य से नीचे टेंप्रेचर


मौसम विभाग का कहना था कि राज्य के अन्य इलाकों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिला। गोरखपुर और वाराणसी डिविजनों में तापमान सामान्य से नीचे रहा। अयोध्या और प्रयागराज डिविजनों में भी तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ था। मुरादाबाद डिविजन में तापमान सामान्य से अधिक रहा। राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान सामान्य बना रहा।

रविवार को शुष्क रहेगा मौसममौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि रविवार को राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि मौसम विभाग ने घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। रविवार को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।

Posted By: Satyendra Kumar Singh