-महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा ने आरोप लगा भाजपा को घेरा

VARANASI

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा ने बुधवार को सपा-कांग्रेस गठबंधन के मीडिया सेंटर में मीडिया से कहा कि बीजेपी पर आतंकी संगठन आईएसआई के लिए काम करने का आरोप लगाया। कहा कि मध्यप्रदेश में बीजेपी के चार नेता आईएसआई के लिए जासूसी करते पकड़े गए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने गुजरात के बीजेपी नेताओं को बलात्कार करने वाला बताया। कहा कि एक महिला जिसको जॉब देने के नाम पर उसका देह शोषण किया गया। उसे देह व्यापार में ढकेलने का काम किया गया। बाद में जब उसके पति ने हिम्मत कर रिपोर्ट दर्ज कराई तो मालूम हुआ कि सेक्स रैकेट में भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हैं। भाजपा नेताओं के ऐसे कृत्यों के बाद भी पीएम नरेंद्र मोदी महिलाओं की हिफाजत का राग गाते हैं। कहा कि जब देश का प्रधानमंत्री कब्रिस्तान और श्मशान जैसे बयान देगा तो उससे क्या अपेक्षा की जाएं। शोभा ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री को यूपी चुनाव में महिला अत्याचार नजर आने लगा है, वह लगातार महिलाओं का मुद्दा उठा रहे हैं। लेकिन उन महिलाओं का क्या गुनाह जिन्होंने महाराष्ट्र मध्यप्रदेश और राजस्थान में अपना वोट दे कर उनकी सरकार बनवाई और उन्हीं का शोषण किया गया। कहा कि ख्0क्ब् में दिल्ली के निर्भयाकांड को भाजपा ने बड़े जोर शोर से उठाया था। सरकार में आने के बाद प्रधानमंत्री लाल किले से महिला सुरक्षा की बात करते हैं लेकिन अपने ही कैबिनेट मे राजस्थान के एक रेप विक्टिम को मंत्री बनाते हैं। उनके वित्त मंत्री अरुण जेटली कहते हैं कि निर्भया जैसे छोटे-मोटे कांड होते रहते हैं।

Posted By: Inextlive