वैश्विक स्तर पर इस बीमारी से कुल 183760 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं वियतनाम और न्यूजीलैंड जैसे देश कोरोना के मामले बढ़ने के बावजूद अपने लॉकडाउन को समाप्त करने की योजना बना रहे हैं।

बैंकॉक, 23 अप्रैल (एपी)दुनिया अब कोरोना वायरस संकट के एक नए चरण की ओर बढ़ रही है। बता दें कि वियतनाम और न्यूजीलैंड जैसे देश कोरोना के मामले बढ़ने के बावजूद अपने लॉकडाउन को समाप्त करने की योजना बना रहे हैं। वहीं, सिंगापुर और जापान जैसे अन्य देश संक्रमण में वृद्धि को रोकने के उपायों को दोगुना कर रहे हैं। अमेरिका की तरह, कई देश इस वक्त यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस महामारी के दौरान किन सावधानियों के साथ रहना है और ज्यादा से ज्यादा टेस्ट कैसे आयोजित किया जा सके। इसके अलावा, दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले मुस्लिम बहुसंख्यक देश इंडोनेशिया की राजधानी में अधिकारियों ने महीने भर चलने वाले रमजान को देखते हुए 22 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया है।

यूएन ने वायरस पर ध्यान देने की अपील की

वहीं, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने मुसलमानों से कोरोना वायरस पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया है और सभी युद्धों के लिए तत्काल संघर्ष विराम के लिए पहले की अपील की है। इसके अलावा, चीन ने कोरोना के मामले कम होने के बाद देश में कई व्यवसायों को फिर से खोल दिया है। वहीं, छात्रों के लिए कई स्कूलें भी अब खुल गईं हैं। लेकिन विदेश से आने वाले लोगों के लिए अभी भी प्रतिबंध जारी है। बता दें कि वियतनाम से कोरोना के चलते बहुत जल्दी अपनी सीमाओं को बंद कर दिया था। पिछले तीन दिनों में यहां कोई नया मामला सामने नहीं आया है, इसलिए देश अब प्रतिबंधों में ढील देने की तैयारी कर रहा है।

गुरुवार तक संक्रमितों की संख्या

बता दें कि गुरुवार की सुबह तक, वैश्विक स्तर पर इस बीमारी से कुल 183,760 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि दुनिया भर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 2,623,499 तक पहुंच गई है। इसके अलावा, पिछले 24 घंटों में वैश्विक स्तर पर कोरोना के 83,135 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 6,763 मौतें हुईं हैं। वहीं, इस खतरनाक बिमारी से दुनिया भर में 666,259 लोग उबर भी गए हैं। अमेरिका में सबसे अधिक 839,752 लोग इस वायरस के चपेट में हैं। वहीं, दुनिया में अमेरिका ऐसा पहला देश है, जहां इस वायरस से सबसे अधिक 47,676 मौतें हुईं हैं। अमेरिका के बाद यूरोप इस वायरस से सबसे अधिक प्रभावित है। पूरे यूरोप में 110,918 मौतें हुई हैं। स्पेन में मृतकों की कुल संख्या अब 21,717 हो गई है। अमेरिका के बाद स्पेन (208,389) और इटली (187,327) में सबसे अधिक लोग संक्रमित हैं। इटली की बात करें तो वहां इस वायरस से अब तक यहां 25,085 मौतें हो चुकी हैं।

Posted By: Mukul Kumar