देश में कोरोना वायरस का कहर फिर बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में 13742 नए संक्रमण केस और 104 लोगों की माैत दर्ज हुई है।


नई दिल्ली (पीटीआई)। भारत में महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, पंजाब और मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता दिख रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को अपडेट किए गए 13,742 नए संक्रमणों के साथ भारत में कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़कर 1,10,30,176 हो गई। वहीं एक दिन में माैतों की बात करें तो 104 केस दर्ज हुए हैं। माैतों के नए मामलों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,56,567 हो गई है। मंगलवार को 8,05,844 नमूनों का परीक्षण हुआ


इसके अलावा देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,46,907 है। इनमें से कुछ मरीज अस्पताल तो कुछ होम आइसोलेशन में अपना उपचार करा रहे हैं। इसके अलावा डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,07,26,702 है। देश में कोरोना वायरस रिकवरी रेट 97.25 प्रतिशत और डेथ रेट 1.42 प्रतिशत है। ICMR के अनुसार, 21,30,36,275 नमूनों का परीक्षण 23 फरवरी तक किया गया है, मंगलवार को 8,05,844 नमूनों का परीक्षण किया गया है।दिसंबर में एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गया

भारत के कोविड-19 टैली ने 7 अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार किया था, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख का आंकड़ा पार किया था। वहीं यह 28 सितंबर को 60 लाख पर पहुंच गया था। इसके बाद अक्टूबर में और यह तेजी से बढ़ा था। 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख को पार कर गया और बीते 19 दिसंबर को यह एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गया।

Posted By: Shweta Mishra