-डाफी में बदमाश की भिड़ंत में युवक को लगी गोली

-गोली चलाने वाले बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लंका थाना एरिया के डाफी में गुरुवार की रात दो बदमाशों के बीच भिड़ंत हो गयी। मारपीट के दौरान एक बदमाश ने असलहे से गोली चला दी। जो पास में ही अंडा एक किशोर को जा लगी। उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया। बांई पसली मेंगोली लगने से घायल किशोर की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं गोली चलाने वाले बदमाश सुरेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी दिनेश सिंह, सीओ भेलूपुर ने घटना की जानकारी ली।

एक हिरासत में, चार फरार

सीर गांव के आपराधिक व दबंग किस्म के युवक शाम ढलते ही बाजार में ठेले-खोमचों के ईर्द-गिर्द जमा हो जाते हैं। रोजाना की तरह रात में बाजार में भीड़ थी। इसी दौरान इलाके के कल्लू यादव व सुरेश यादव आपस में भिड़ गए। हाथापाई के दौरान सुरेश ने असलहा निकाल लिया। यह देख कल्लू उससे गुत्थम-गुत्था करने लगा। तभी गोली चल गयी जो ठेले पर अंडा खा रहे सीर निवासी अजय यादव उर्फ छोटू (15 वर्ष) को जा लगी। गोली लगते ही छोटू खून से लथपथ होकर जमीन पर जा गिरा। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से बीएचयू ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया। डाफी पुलिस चौकी के समीप हुए वारदात की सूचना मिलते ही लंका पुलिस एक्टिव हो गई। मौके से पुलिस ने हमलावर सुरेश यादव को हिरासत में ले लिया।

सूचना पर आसपास थानों की फोर्स भी घटनास्थल पर पहुंच गई। मौके पर चार बदमाश और भी थे। जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

जमानत पर है सुरेश

गोली चलाने वाला सुरेश काशी विश्वनाथ मंदिर यलो जोन में गोली मारकर राधे यादव की हत्या के आरोप में पांच साल से जेल में निरूद्ध था। कुछ दिनों पूर्व ही हाईकोर्ट से जमानत पर सुरेश जेल से रिहा हुआ था। मारपीट में घायल कल्लू को प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

Posted By: Inextlive