उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की सरकार को सितंबर में 6 महीने पूरे हो गए। पहली बार मुख्‍यमंत्री बने योगी को राज्‍य चलाने का अनुभव भले न हो। लेकिन पढ़ाई-लिखाई में वह हमेशा अव्‍वल रहे। आइए जानते हैं किस राज्‍य का मुख्‍यमंत्री है कितना पढ़ा-लिखा....

1. योगी आदित्यनाथ :
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ घर-बार छोड़कर संन्यासी बन गए थे। वह गोरक्ष पीठ के महंत भी बने। हालांकि संन्यास ग्रहण करने से पहले उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली थी। साल 1992 में गढ़वाल यूनीवर्सिटी से योगी ने मैथ्स से ग्रेजुएशन किया है।
2. वसुंधरा राजे :
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी काफी पढ़ी-लिखी हैं। उन्होंने साल 1973 में मुंबई यूनिवर्सिटी से बीए किया हुआ है।

6. नीतीश कुमार :
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साल 1973 में पटना यूनिवर्सिटी से बीएससी किया है।
7. कैप्टन अमरिंदर सिंह :
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ज्यादा पढ़ाई नहीं कर सके। उन्होंने दून स्कूल से सिर्फ 12वीं तक पढ़ाई की है।
8. बीरेन सिंह :
मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह सिर्फ 10वीं पास हैं।

13. मनोहर पर्रिकर :
गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर भी इंजीनियर रहे हैं। उन्होंने 1978 में आईआईटी बांबे से बीटेक किया है।
14. देवेंद्र फडनवीस :
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने प्रबंधन की डिग्री ली है। साल 1992 में वह बर्लिन के एक कॉलेज से मैनेजमेंट डिप्लोमा लेकर आए हैं।
15. के. चंद्रशेखर राव :
तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव ने उस्मानिया यूनिवर्सिटी से एमए किया है।
16. लाल थनहवला :
मिजोरम के सीएम लाल थनहवला भी बीए पास हैं।
17. माणिक सरकार :
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने साल 1971 में कोलकाता यूनीवर्सिटी से बीकॉम किया है।

22. रमन सिंह :
छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह पहले डॉक्टर थे। उन्होंने आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी रायुपर से बीएएमएस की डिग्री हासिल की।
23. सर्बानंद सोनोवाल :
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी वकील रहे। उन्होंने 1996 में गुवाहाटी यूनिवर्सिटी से एलएलबी किया।
24. शुरहोजेली :
नागालैंड के मुख्यमंत्री शुरहोजेली शिलॉंग के एडमंड कॉलेज से ग्रेजुएशन किया हुआ है।
25. सिद्दारमैया :
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने मैसूर से एलएलबी किया।
26. टाकम पारियो :
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री टाकम पारियो 10वीं पास हैं।

27. त्रिवेंद्र रावत :
उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र रावत ने साल 1983 में गढ़वाल यूनिवर्सिटी से एमए की डिग्री ली है।
28. विजय रूपाणी :
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी बीए एलएलबी डिग्री धारक हैं।
29. वीरभद्र सिंह :
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने साल 1956 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

National News inextlive from India News Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari