अरब सागर से उठे चक्रवात निसर्ग ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। चक्रवात अलीबाग के पास टकराने के बाद मुंबई-ठाणे से गुजरेगा। इस दाैरान चक्रवाती हवाओं की गति 100 से110 किलोमीटर प्रति घंटा है। हालांकि माैसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ घंटों में तूफान कमजोर हो जाएगा।

नई दिल्ली (पीटीआई / आईएएनएस)। चक्रवात निसर्ग ने महाराष्ट्र तट पर अलीबाग के पास टकराया है। इस संबंध में भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को कहा कि चक्रवात निसर्ग ने दोपहर 12.30 बजे के आसपास टकराना शुरू कर दिया। चक्रवात निसर्ग ने मुंबई से करीब 110 किलोमीटर दूर अलीबाग से लगभग 40 किमी की दूरी पर भूस्खलन किया। वहीं आईएमडी ने एक बयान में कहा, यह धीरे-धीरे अगले कुछ घंटों के दौरान मुंबई और ठाणे जिलों में प्रवेश करेगा। वर्तमान में चक्रवात की हवा की गति 100 से110 किलोमीटर प्रति घंटा है।

तूफान अगले कुछ घंटों में कमजोर हो जाएगा

अरब सागर से उठे चक्रवात निसर्ग के शाम तक महाराष्ट्र के उत्तरी तट से टकराने की आशंका है। इस दाैरान तेज हवाओं संग बारिश होने के आसार हैं। हालांकि भारतीय माैमस विज्ञान विभाग का कहना है कि गंभीर चक्रवाती तूफान अगले कुछ घंटों में कमजोर हो जाएगा। मौसम ब्यूरो ने पहले महाराष्ट्र में करीब सात तटीय जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं गुजरात तट के भी कई जिलों में भी भारी बारिश की उम्मीद है।

लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) द्वारा लेागों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। चक्रवात निसर्ग की वजह से होने वाले लैंडफाल को लेकर पूरे राज्य में एनडीआरएफ और बीएमसी द्वारा निकासी अभियान चलाया जा रहा है। एनडीआरएफ की आठ और भारतीय नौसेना की पांच इकाइयों को मुंबई के आसपास विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है। प्रशासन अलर्ट है।

Posted By: Shweta Mishra