Cyclone Tauktae चक्रवात तौकते के महाराष्ट्र मुंबई के समुंद्र तट से गुजरने से यहां तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। ऐसे में यहां के इंटरनेशनल एयरपोर्ट को आज तीन घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। तौकते के 18 मई की सुबह गुजरात के पश्चिमी तट को पार करने की संभावना है। चक्रवात को देखते हुए भारतीय वायु सेना ने एनडीआरएफ की मदद के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

नई दिल्ली (एएनआई)। Cyclone Tauktae चक्रवाती तूफान तौकते को लेकर केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट्र में हाई अलर्ट है। चक्रवाती तूफान तौकते काफी तेजी से मुंबई की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) ने कहा कि तूफान को देखते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर परिचालन आज सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगा। चक्रवात के प्रभाव के कारण आज मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश देखी गई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग लेने को कहा है। मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक अगले अपडेट तक आवाजाही के लिए बंद रहेगा।

महाराष्ट्र: मुंबई में तेज़ हवाएं चलने से कई पेड़ गिर गए। #CycloneTauktae pic.twitter.com/3hva9kE8wk

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 17, 2021


वायुसेना ने एनडीआरएफ की मदद के लिए अपने प्रयास किए तेज
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रायगढ़, पालघर, मुंबई, ठाणे और रत्नागिरी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 90-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ मध्यम से तीव्र बारिश का अनुमान जताया है। वहीं चक्रवाती तूफान तौकते को देखते हुए इस दाैरान भारतीय वायु सेना (IAF) भी अलर्ट है। चक्रवात तौकते को देखते हुए वायुसेना ने एनडीआरएफ की मदद के लिए अपने प्रयास तेज कर दिए हैं।भारतीय वायु सेना ने सोमवार को जानकारी दी कि उसने कोलकाता से अहमदाबाद तक 167 कर्मियों और एनडीआरएफ के 16.5 टन भार के परिवहन के लिए दो सी-130जे और एक एएन-32 विमान तैनात किए हैं।

Indian Air Force had deployed two C-130J and a An-32 aircraft for transportation of 167 personnel and 16.5 tonnes of load of NDRF from Kolkata to Ahmedabad: IAF#CycloneTauktae pic.twitter.com/lNLEXiQrP8

— ANI (@ANI) May 17, 2021


18 मई की सुबह गुजरात के पश्चिमी तट को पार करेगा तूफान
भारतीय वायु सेना ने चक्रवात की तैयारी के रूप में प्रायद्वीपीय भारत में 16 परिवहन विमान और 18 हेलीकॉप्टर ऑपरेशन तैयार रखे हैं।इससे पहले भारतीय मौसम विभाग ने कहा था कि चक्रवात तौकते अगले 24 घंटों के भीतर एक बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है और यह 18 मई की सुबह गुजरात के पश्चिमी तट को पार करेगा। इससे पश्चिमी तट के साथ निचले इलाकों से हजारों लोगों को सुरक्षित निकाला गया क्योंकि तौकते के गुजरात में पहुंचने की आशंका है। आईएमडी डीजी मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि चक्रवात के भावनगर जिले में पोरबंदर और महुवा के बीच गुजरात तट को पार करने की बहुत संभावना है।

Posted By: Shweta Mishra