कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को एक पेड़ की पत्‍ती से ठीक किया जा सकता है। शायद यह पढ़कर आपको यकीन न हो लेकिन यह सच है। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में दहीमन नाम के इस पेड़ से और भी बीमारियों का उपचार होता है। जिससे अब इस विशेष किस्‍म के पौधे के सरंक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आइए जानें इस वृक्ष के बारे में....


पत्ती से आरामछत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में दहीमन नाम का यह पेड़ काफी चर्चा में है। इस पेड़ की पत्तियां संजीवनी बूटी का काम करती हैं। इसके सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को ठीक किया जा सकता है। अब तक कई लोगों को इसकी पत्ती से आराम भी मिला है। इसके अलावा इससे मानसिक पीड़ा, ब्लड प्रेशर और पीलिया जैसी बीमारियों को भी खत्म किया जा सकता है। उभर कर आ जाएगाइसके पत्तों पर आप कुछ भी लिखेंगे तो उसका वह अपने आप उभर कर आ जाएगा। वहीं इसको लेकर यह भी मान्यता है कि यह आदि काल का पौधा है। उस दौर में गुप्तचरों द्वारा इस पत्ते पर संदेष अदान-प्रदान किये जाते थे। यह संदेश आज भी इन पत्तों पर साफ तौर पर दिखाई देते हैं। जिनको पढ़ना काफी आसान है।

Health News inextlive from Health Desk

Posted By: Shweta Mishra