वाटर स्लाइड में पानी है सबसे बड़ा खतरा, यकीन न हो देखें वीडियो
वॉटर स्लाइड की वो मस्ती
वॉटर स्लाइड का अपना एक अलग मजा है। खासतौर पर जब गर्मी से निजात पानी हो तो पानी में खेलने से बेहतर कोई दूसरा ऑप्शन नहीं। यही वजह है गर्मियां आते ही वॉटर पार्क जैसी पानी वाली जगहों पर लोगों की भीड़ बढ़ जाती है। लेकिन इस भीड़ में आप कितने सुरक्षित है इसका उत्तर आपको जरूर जानना चाहिए। वॉटर स्लाइड करना जितना रोमांचकारी होता है, उतना ही खतरनाक भी। कभी-कभी तो इसमें जान भी जा सकती है।
पानी है सबसे बड़ा खतरा
वाटर स्लाइड में कहीं आप भी इस हादसे के शिकार न हो जाएं, उससे पहले सचेत हो जाइए। क्योंकि वाटर स्लाइड में इस तरह की घटना आम बात है। वाटर स्लाइड में पानी का बहाव इतना तेज होता है जिससे इंसान का शरीर उछलने लग जाता है। ऐसे में वीडियो में दिखाए गए उस शख्स की तरह आप भी स्लाइड से उछलकर बाहर गिर सकते है और इससे गंभीर चोट आ सकती है।