साडा हक

- दिल्ली रोड पर करीब आधा दर्जन से अधिक अवैध कट

- कहीं बीच सड़क में मिलेगा खंभा तो कहीं खुला होगा गड्ढा

Meerut। शहर की सड़कों पर गड्ढे तथा अवैध कट लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। बावजूद इसके इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। अवैध कट और खराब सड़कों के कारण आए दिन सड़कों पर दुर्घटनाएं होती हैं। साथ ही जाम की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ता है।

अवैध कट से दुर्घटनाएं

शहर में दिल्ली रोड पर सबसे ज्यादा अवैध कट है। हालांकि हापुड़ रोड, गढ़ रोड, रुड़की रोड, मवाना रोड पर भी अवैध कट हैं। दिल्ली रोड पर मेट्रो प्लाजा से शुरू होकर परतापुर तक आधा दर्जन से अधिक अवैध कटा है। इसमें मेट्रो प्लाजा, शारदा रोड, सब्जी मंडी, ट्रांसपोर्ट नगर, माधवपुरम, शताब्दीनगर, परतापुर तक कट है। जिसके कारण लोगों को जाम की समस्या से तो जूझना पड़ता ही है। साथ ही दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं।

सड़कें है खराब

शहर में अधिकांश सड़कों की हालात खराब है। सड़कों पर गहरे गढ्डे हैं। चाहे फिर वह दिल्ली रोड या फिर अन्य सड़क। कोई भी सड़क ऐसी नहीं है जो कि सही हो। बावजूद इसके कोई भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देता है।

-------

अवैध कट का उपयोग करना गलत है। लेकिन लोगों के पास अन्य कोई हल नहीं है। ट्रैफिक को लेकर कोई नियम कानून को सही से लागू ही नहीं किया जाता है। इसीलिए लोग मनमर्जी से सड़कों पर वाहन चलाते हैं।

-सचिन यादव

अवैध कट बंद हो जाने चाहिए। लेकिन यूटर्न लेने के लिए कोई तो कट होना चाहिए। अवैध कट के कारण जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। कई बार दुर्घटनाएं भी होती हैं। जब तक सख्ती से नियम को लागू नहीं किया जाएगा तब तक यह अवैध कट बंद नहीं होंगे।

-रोहित गुर्जर

शहर में जाम की समस्या का मुख्य कारण अवैध कट हैं। दूसरी बात यह है कि इन अवैध कट को बंद करने या फिर इससे कोई वाहन यू टर्न न ले इसके लिए कोई पुलिस कर्मी भी नहीं होता है। इसीलिए लोग इसका उपयोग अधिक करते हैं।

-शुभम चंदेल

---------

सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। कुछ सड़कों का निर्माण कार्य हो चुका है। कुछ का होना बाकी है। आचार संहिता लग गई है। इसीलिए आचार संहित हटने के बाद भी कई सड़कों का निर्माण कार्य कराया जाएगा। फिलहाल जहां पर गढ्डे हो रहे हैं उन सड़कों पर पैचवर्क कराया जाएगा।

-कुलभूषण वाष्र्णेय, चीफ इंजीनियर नगर निगम

फोटो 1 : परतापुर फ्लाईओवर पर अवैध कट के चलते वाहनों का आना-जाना लगा रहता है, जिस कारण दुर्घटना की आशंका रहती है।

फोटो 10 : खैरनगर चौराहे से इंदिरा चौक की ओर जाएं तो बीच सड़क पर लगे बिजली के खंभे आपका स्वागत करते हैं। इनके कारण कई बार हादसे हो चुके हैं।

फोटो 11 : सड़कों पर बेतरतीब मेनहोल भी हादसे का कारण बन रहे हैं। ये मेन होल खूनी पुल, जीआईसी के नजदीक है, जहां बेवजह सीमेंट का ब्लॉक भी पड़ा है।

फोटो 14 : सड़क पर सावधानी के साथ चलें, कहीं भी गढ्डा मिल सकता है। ये नजारा जेल चुंगी से सूरजकुंड जाने वाले रास्ते का है। इस तरह के गढ्डे शहर में कहीं भी मिल सकते हैं।

Posted By: Inextlive