- नगर निगम को बिना बताए लोग गिरा दे रहे हैं घरों से निकलने वाले मलबे

- नियमानुसार गिराने से पहले नगर निगम की परमिशन जरूरी

- वहीं नगर निगम के कर्मचारी सड़कों पर छोड़ दे रहे हैं सिल्ट

नगर निगम को बिना बताए लोग गिरा दे रहे हैं घरों से निकलने वाले मलबे

- नियमानुसार गिराने से पहले नगर निगम की परमिशन जरूरी

- वहीं नगर निगम के कर्मचारी सड़कों पर छोड़ दे रहे हैं सिल्ट

GORAKHPUR:

GORAKHPUR: पब्लिक की मनमानी और नगर निगम अफसरों की लापरवाही से लोगों की राह तंग होने लगी है। जगह-जगह जाम और सकरी सड़के खुद पब्लिक की ही लापरवाही का नतीजा है। नगर निगम के कर्मचारी भी नाले से सिल्ट निकालकर सड़क पर छोड़ दे रहे हैं, जिससे रोड सकरी हो जा रही है और वहां से लोगों को आने-जाने में काफी पेरशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबकुछ जानने के बाद भी नगर निगम के जिम्मेदार आंख मूंद कर पड़े हुए हैं। जिम्मेदारों की इस लापरवाही की वजह से सड़के कूड़ेदान बन गई हैं, जिससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।

घरों में कंस्ट्रक्शन, रोड पर मलबा

बक्शीपुर के जुबिली चौराहा से एक गली अलीनगर होते हुए विजयचौक के लिए निकलती है। चार दिन पहले यह गली सात फीट चौड़ी थी, लेकिन बीतें तीन दिनों से यहां की राह तंग हो गई है। गली में मंदिर के कुछ पहले मलबे का ढेर पड़ा हुआ है। स्थिति यह है कि सात फीट चौड़ी यह सड़क अब तीन फीट की होकर रह गई है। जिस गली में लोग सरपट निकल जाते थे, अब उन्हें वहां से गुजरने में जाम की वजह से काफी वक्त लग जा रहा है। इसके अलावा शहर में बन रही नई बिल्डिंग और कांप्लेक्स से निकलने वाला मलबे भी रोड पर फेंक कर लोग दूसरों के लिए प्रॉब्लम खड़ी कर दे रहे हैं।

नगर निगम भी कम नहीं

इस मामले में जितनी जिम्मेदार यहां की पब्लिक है, उतना ही जिम्मेदार नगर निगम भी है। पब्लिक तो सूखा मलबा रोड पर गिराकर लोगों को कुछ वक्त के लिए परेशानी कर रही है। मगर नगर निगम के कर्मचारी तो नाले का सिल्ट निकालकर आए दिन रोड पर फैला दे रहे हैं। इसके कारण स्थिति यह हो गई है कि लोग का गलियों से निकलना दूभर हो गया है। बिलंदपुर के कबाड़ी मार्केट वाली गली में दो दिन से सिल्ट रोड पर फैला हुआ है। बेतियाहाता, मुंशीप्रेमंचद पार्क के पीछे, अंधिायारीबाग सहित दो दर्जन से अधिक गलियों की हालत भी ऐसी ही है। सफाई इंस्पेक्टर पीएन गुप्ता ने बताया कि नाले का सिल्ट तो एक दो दिन में हटा लिया जाता है, लेकिन घरों से निकलने मलबे की सूचना न होने के कारण इसको हटाना मुश्किल होता है। इस समय शहर के बक्शीपुर से हट्टी माई मंदिर वाली गली या इमामबाड़ा के दक्षिणी फाटक वाली गली में मलबा बिखरा पड़ा है।

मलवा उठाने का यह है नियम

शहर में बिना परमिशन के किसी भी सड़क पर कोई भी संस्था या व्यक्ति मलबा नहीं गिरा सकता है। इसको गिराने के पहले नगर आयुक्त से परमिशन लेनी पड़ती है। इसके बाद नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में भ्00 रुपए प्रति ट्राली के हिसाब से रसीद कटवानी पड़ती है। इसके बाद ही नगर निगम मलबा उठा सकता है। बिना परमिशन कोई भी व्यक्ति सड़क पर मलबा गिरा देता है, तो उसके खिलाफ नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रति ट्राली भ्00 रुपए के हिसाब से जुर्माना लगाया जा सकता है।

Posted By: Inextlive