Delhi Hari Nagar election result 2020: दिल्ली में मतगणना शुरू हो गई है। हरिनगर विधानसभा सीट पर इस बार आम आदमी पार्टी कांग्रेस और बीजेपी के उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। यहां से बीजेपी ने सोशल मीडिया पर अक्‍सर चर्चा में रहने वाले तजिंदर बग्‍गा को टिकट दिया था। वह 20131 वोटों से हार गए हैं।

कानपुर। Delhi Hari Nagar election result 2020: हरिनगर विधानसभा सीट पर जहां बीजेपी ने पहली बार चुनावी मैदान में किस्‍मत आजमा रहे तजिंदर पाल सिंह बग्‍गा को टिकट दिया था। वहीं आप ने राजकुमारी ढिल्‍लो पर भरोसा जताया। पिछली बार इस सीट पर आप की ओर से जगदीप सिंह ने जीत का परचम फहराया था। इस सीट पर आम आदमी पार्टी की राज कुमारी ढिल्लो बीजेपी के तजिंदर पाल सिंह बग्गा से 20131 वोटों से जीत चुकी हैं। तजिंदर बग्गा को 37956 वोट मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंदी राज कुमारी ढिल्लो ने 57862 वोट हासिल किए हैं।

1993 में बनी थी विधानसभा सीट

दिल्‍ली की 70 विधानसभा सीटों में हरिनगर भी खास स्‍थान रखती है। यह सीट 1993 में बनी, पहली बार यहां से बीजेपी के हरशरण सिंह बल्‍ली विधायक चुने गए थे। यह सीट बीजेपी ने लगतार 4 बार जीती है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में, हरि नगर से पांच उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले जगदीप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अवतार सिंह को 26,444 मतों से हराकर जीत दर्ज की थी। सिंह को 65,398 वोट मिले थे, जबकि भाजपा के अवतार सिंह को 38,954 और कांग्रेस के चंदर प्रकाश को 6,228 वोट मिले थे।

इस बार इनके बीच है मुकाबला

हरि नगर विधानसभा सीट पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। 2015 में, हरि नगर में 1,63,543 रेजिस्टर्ड मतदाता थे। उनमें से 87,842 पुरुष और 75,697 महिला मतदाता थे। तब हरि नगर में 68.9 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बार टिकट नहीं मिलने के बाद निवर्तमान विधायक सिंह ने जनवरी में AAP छोड़ दी। यहां इस बार राज कुमारी ढिल्लों (AAP), सुरिंदर कुमार सेतिया (कांग्रेस) और तजिंदर पाल सिंह बग्गा (BJP) के टक्‍कर है। इस बार यहां 57.35 परसेंट वोटिंग हुई।

Posted By: Mukul Kumar