RANCHI :देश के 98 स्मार्ट सिटीज में रांची ने थर्ड रैंक हासिल किया है। मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर की ओर से जारी रैंकिंग में रांची को यह उपलब्धि हासिल हुई है। इसके लिए यहां विभिन्न क्षेत्रों में डेवलपमेंट के लिए कराया गया अभूतपूर्व काम आधार बना है। वहीं पहले नंबर पर अहमदाबाद स्मार्ट सिटी और दूसरे नंबर पर नागपुर स्मार्ट सिटी शामिल हैं। रैंक में चौथे नंबर पर भोपाल स्मार्ट सिटी है। यानी रांची भोपाल से भी आगे है। इसके पहले जारी रैंकिंग में भी रांची तीसरे नंबर पर बरकरार था, लेकिन उस रैंकिंग में रांची से ऊपर भोपाल था।

इन उपलब्धि पर तय होता है रैंक

हाउसिंग एंड अर्बन मिनिस्ट्री की ओर से जो रैंक जारी किया जाता है, उसके लिए कई आधार तय किये गये हैं। पहला रांची स्मार्ट सिटी ने कितना टेंडर जारी किया। कितना वर्क ऑर्डर दिया गया। कितना वर्क कम्प्लीट हुआ। काम करने के बाद यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट मिला? स्मार्ट सिटी के लिये क्या-क्या प्रपोजल तैयार किया गया है। स्मार्ट सिटी के लिए कि तना फंड रिलीज किया गया है।

रांची के लिए यह बना आधार

रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन की ओर से इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 514 करोड़ का टेंडर जारी किया गया है। इस योजना के तहत राजधानी में खूबसूरत सड़कों का जाल बिछाने के साथ ही रोड साइड व डिवाइडर के बीच प्लांटेशन के अलावा जलापूर्ति, सीवरेज-ड्रेनेज, स्टॉर्म वाटर ड्रेन के काम व स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी।

33 सब स्टेशन बनना स्टार्ट

220 केवी के 33 सब स्टेशन का होगा निर्माण शुरू। पावर इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत 220 केवी के 33 सब स्टेशन के निर्माण के लिए 232 करोड़ का टेंडर जारी किया गया है। कमांड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर के लिए 150 करोड़ का टेंडर जारी किया गया है, काम भी शुरू हो गया है।

साइकिल शेयरिंग भी शुरू

पब्लिक साइकिल शेयरिंग सिस्टम भी स्मार्ट सिटी की अहम योजनाओं में शामिल है। मार्च महीने से ही राजधानी की सड़कों पर जर्मनी की छह सौ साइकिलें सड़क पर दौड़ रही हैं। अधिकारियों की मानें तो स्मार्ट सिटी की योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए केंद्र व राज्य सरकार की ओर से चार सौ करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं।

जनवरी 2019 में स्मार्ट सिटी की रैंकिंग

शहर अंक

नागपुर 343.51

भोपाल 327.64

रांची 288.14

गुजरात 162.54

आंध्र प्रदेश 142.61

अगस्त में स्मार्ट सिटी की रैंकिंग

शहर अंक

अहमदाबाद 371.17

नागपुर 365.55

रांची 313.37

भोपाल 312.45

त्रिपुरा 305.48

सूरत 300.36

वर्जन

रांची स्मार्ट सिटी में तेजी से काम चल रहा है। कई प्रोजेक्ट का काम जमीन पर चल रहा है। कई प्रोजेक्ट का टेंडर फाइनल स्टेज में है। कई काम को इस साल के अंत तक पूरा भी कर लिया जाएगा।

अमित कुमार, सीईओ, रांची स्मार्ट सिटी

Posted By: Inextlive