Dhanteras 2020: धनतेरस पर सभी लोग कुछ न कुछ नया खरीदते हैं। मगर कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें खरीदना जरूरी होता है। बर्तन से लेकर आभूषण तक किसी चीज के खरीदने का क्या महत्व है और नया सामान घर लाते वक्त क्या करें आइए जानें इसके बारे में सबकुछ।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। धनत्रयोदशी जिसे धनतेरस के नाम से भी जाना जाता है, यह एक स्वयं सिद्ध मुहुर्त है इस बार विशेष तौर पर शुक्रवार को प्रदोष मासिक शिवरात्रि होने के कारण इस दिन चांदी के आभूषण एवं बर्तन खरीदना शुभ होगा। इस बार विशेष तौर पर चांदी के आभूषण के साथ तांबे का बर्तन खरीदना विशेष शुभ होगा। इस दिन गणेश लक्ष्मी की मूर्ति खरीदना भी शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन गणेश लक्ष्मी की मूर्ति खरीदने से घर में साल भर धन का आगमन होता रहता है।
Dhanteras 2020: धनतेरस पर अपनी राशि अनुसार करें खरीदारें, जानें किस राशि के व्यक्ति को क्या चाहिए खरीदना

चांदी के बर्तन खरीदने की भी प्रथा
इस दिन सोने-चांदी के गहने और चांदी के बर्तन खरीदने की भी प्रथा है। लेकिन जो लोग चांदी के बर्तन नही खरीद सकते वह अन्य धातुओं से बने बर्तन भी खरीद सकते है। इस दिन पीतल के बर्तन खरीदना भी शुभ माना जाता है। पीतल भगवान धन्वन्तरि को प्रिय है इसलिए ऐसी मान्यता है कि पीतल के बर्तन खरीदने से भगवान धन्वन्तरि प्रसन्न होते है। क्योंकि इस दिन भगवान धन्वन्तरि हाथ में अमृत कलश लिये हुआ प्रकट हुए थे। इस दिन बर्तन आदि खरीदना एक विशेष अनुष्ठानिक क्रिया है। धन त्रियोदशी पर किये जाने वाला यह विशेष अनुष्ठान घर में बरकत देने वाला होता है इसका क्रय शुभ मुहुर्त मध्याह्न काल 12:04 बजे से अपराह्न 1:24 बजे के बीच में ही करना चाहिए।
Dhanteras 2020 Special: जानें धनतेरस पर पूजा और खरीददारी का शुभ मुहूर्त, दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे के बीच बर्तन और आभूषण खरीदना रहेगा शुभ

खाली बर्तन लेकर घर न आएं
विशेषकर जब बर्तन खरीदकर घर में लाये तो उसे खाली न लायें। बल्कि उसमें अन्न अथवा धन रखकर लाना चाहिए। धन के रूप में चाहें चांदी का सिक्का हो, घर पर बर्तनों को लाकर जल से छीटा लगाकर शुद्ध करें और रोली-मौली तथा अक्षत से उसका पूजन करें तथा माँ लक्ष्मी से प्रार्थना करें कि कि वह सदा इसी प्रकार से उन्नति दें और यह बर्तन व आभूषण समृद्धि में सहायक बनें। इन बर्तनों को लक्ष्मी पूजन के समय अवश्य काम में लेना चाहिए।
Dhanteras 2020: धनतेरस पर नहीं खरीदनी चाहिए ये वस्तुएं, इन बातों का रखना चाहिए ध्यान

वाहन, घर, जमीन, आदि खरीदना भी शुभ
सोने अथवा चांदी का खरीदा हुआ सिक्का भी लक्ष्मी पूजन के समय अवश्य पूजन स्थल में रखें उसके बाद उसको लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी अथवा धन के स्थान में रखें। इस दिन स्वयं सिद्ध मुहुर्त होने के कारण वाहन, घर, जमीन, आदि खरीदना भी शुभ होता है। धन से सम्बन्धित कोई भी कार्य करना इस दिन लाभदायक होता है।

ज्योतिषाचार्य पं राजीव शर्मा।
बालाजी ज्योतिष संस्थान, बरेली।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari