एड्स और कैंसर जैसी डिसीज दुनिया की गंभीर बीमारियों में से एक हैं। बड़ी संख्‍या में लोग इन बीमारियों की वजह से असमय मौत के आगोश में जा रहे हैं। एक आम आदमी के लिए इसका इलाज भी काफी महंगा और कठिन है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके सेवन से ये बीमारियां नहीं होंगी। यह बात हाल ही में एक शोध में सामने आई है। आइए जानें इस फल के बारे में...


इन राज्यों में मिलताजी हां हाल ही में भारतीय कृषि अनुसंधान का एक सेमिनार आयोजित हुआ था। जिससे नोनी पर वैज्ञानिकों द्वारा किए गए शोध के बारे में बताया गया। नोनी एक फल होता है। इसका सेवन करने से एड्स और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां शरीर में नहीं होने पाती हैं। इस फल की खेती देश के कुछ सीमित राज्यों में ही होती है। जिनमें तमिलनाडु, कर्नाटक, अंडमान निकोबार, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, और गुजरात जैसे राज्य शामिल हैं। इन राज्यों में 600 एकड़ से अधिक में इसकी खेती हो रही है। शरीर होता ताकतवर
सबसे खास बात तो यह है कि जब से इस फल की खासियत सामने आई है इसकी डिमांड और ज्यादा बढ़ गई है। शोध में वैज्ञानिकों ने पाया कि इस फल में कोई एक दो नहीं बल्कि पूरे 10 तरह के विटामिन, खनिज पदार्थ, फोलिक एसीड, मिनरल्स पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें करीब 150 से अधिक पोषक तत्व भी मौजूद हैं। जिससे इस फल के सेवन से शरीर कैंसर और एड्स गंभीर से गंभीर बीमारियों से लड़ने की ताकत रखता है। शरीर काफी स्वस्थ्य रहता है।

How To News inextlive from How To Desk

Posted By: Shweta Mishra