- निकाय चुनावों के लिए जमकर हो रही है दावेदारी

ALLAHABAD: यूं तो मेडिकल काफी रिजर्व फील्ड माना जाता है, लेकिन नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज होने पर शहर के कुछ डॉक्टरों पर पॉलिटिक्स का बुखार चढ़ गया है। यह अपनी मेडिकल लाइन से बिल्कुल अलग पॉलिटिक्स के लाइन पर नई पारी शुरू करने के लिए दावेदारी कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी से मेयर के टिकट के लिए जिन 52 लोगों ने अपनी मजबूत दावेदारी की है, उनमें आधा दर्जन से अधिक डॉक्टर भी शामिल हैं। यह वो डॉक्टर्स हैं, जिनकी शहर में बड़ी पहचान है। इनके अपने नर्सिग होम और हॉस्पिटल भी चल रहे हैं।

 

ये डॉक्टर हैं मेयर की दौड़ में

1. डॉ। एलएस ओझा

ईएनटी सर्जन

जॉर्ज टाउन में है ओझा हॉस्पिटल

2. डॉ। कृतिका अग्रवाल

गायनकोलॉजिस्ट

डायरेक्टर वात्सल्य हॉस्पिटल

3. डॉ। नीरज अग्रवाल

जनरल सर्जन

डायरेक्टर वात्सल्य हॉस्पिटल

4. डॉ। बीबी अग्रवाल

चाइल्ड स्पेशलिस्ट

संचालक सृजन हॉस्पिटल

5. डॉ। सुशील सिन्हा

संचालक द्वारिका हॉस्पिटल

6. डॉ। रंजन बाजपेयी

बाजपेयी डेंटल हॉस्पिटल के संचालक

7.डॉ। केपी श्रीवास्तव

 

पार्षद के लिए 50 महिलाओं का जोर

निकाय चुनाव में मेयर के साथ ही पार्षद पद के लिए आए दावेदारी करने वाले प्रत्याशियों में अलग-अलग कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है। एक तरफ निकाय चुनाव में जहां डॉक्टरों का रुझान बढ़ा है। वहीं दूसरी तरफ पार्षद बनने के लिए भी महिलाओं ने जबर्दस्त तरीके से अपनी दावेदारी की है। भारतीय जनता पार्टी की बात करें तो शहर के 80 वार्डो के लिए भाजपा से टोटल 1425 लोगों ने दावेदारी की है। जिनमें करीब 43 परसेंट यानी 613 महिला प्रत्याशियों ने दावेदारी की है। वहीं मेयर पद की बात करें तो जिन 52 प्रत्याशियों ने दावेदारी की है, उनमें 18 महिलाएं शामिल हैं।

कुल वार्ड 80

भाजपा के पार्षद दावेदार- 1425

महिला दावेदार- 613

मेयर पद पर भाजपा के कुल दावेदार-52

महिला दावेदार- 18

2012 में ऐसा था आंकड़ा

जानकारों की मानें तो 2012 के निकाय चुनाव में टोटल प्रत्याशियों में 17 प्रतिशत महिलाओं ने दावेदारी की थी। वहीं इस बार महिलाओं की दावेदारी 50 प्रतिशत के करीब है। भाजपा के दो दिन के स्क्रीनिंग में शहर पश्चिमी से टोटल 350, शहर दक्षिणी से 500 और शहर उत्तरी से 575 लोगों ने भाजपा से पार्षद प्रत्याशी बनने के लिए अपनी दावेदारी की है।

Posted By: Inextlive