रैमकी ने 30 वार्डो में शुरू किया गार्बेज कलेक्शन
- पहले 7 वार्डो में ट्रायल के तौर पर शुरू किया गया था काम
मेयर से गार्बेज वाली गाडि़यों को झंडी दिखाकर किया रवाना देहरादून, रैमकी कंपनी ने नगर निगम के 30 वार्डो में डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन का काम शुरू कर दिया है। 7 वार्डो में पहले से ही ट्रायल गार्बेज कलेक्शन का काम किया जा रहा था। 31 मार्च से और 30 वार्डो में गार्बेज कलेक्शन शुरू कर दिया जाएगा। अब तक नगर निगम अपने स्तर पर गार्बेज कलेक्शन करता रहा है। 35 गार्बेज गाडि़यों को हरी झंडी वार्डो में गार्बेज कलेक्शन का काम कर रही रैमकी कंपनी की ओर से 35 नए व्हीकल्स खरीदे गये हैं, जिनको मेयर सुनील उनियाल गामा ने फीता काटकर और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान दर्जनों पार्षद मौके पर मौजूद थे। 5 व्हीकल्स रहेंगे बैकअप मेंनिगम के पुराने और रैमकी के नए वाहन 30 वार्ड में कूड़ा कलेक्शन का काम करेंगे। यदि इन वाहनों पर कोई खराब आ जाती है। बैकप में रखे वाहन कूड़ा उठान का काम करेंगे। निगम ने अपने व्हीकल्स को भी कंपनी को सुपुर्द किए हैं।
100 वार्ड निगम के पाससीमा विस्तार के बाद नगर निगम में 100 वार्ड हैं, जबकि पहले 60 वार्ड थे। ऐसे में फर्स्ट फेज में पुराने वार्डो में ही गार्बेज कलेक्शन का काम किया जा रहा है, जबकि नए वार्डो में गार्बेज के ढेर लगे हुए हैं। ऐसे में इलाके में बदबू फैल रही है।
नए वार्डो के लिए नहीं योजना निगम में शामिल हुए 40 नये वार्डो में गार्बेज कलेक्शन की कोई योजना नहीं बनाई गई है। जिन वार्डो में गार्बेज कलेक्शन का काम किया जा रहा है, उनके टेंडर पहले हो चुके हैं। ऐसे में नए वार्डो के पार्षद परेशान हैं। निगम ने जिन व्हीकल्स को गार्बेज कलेक्शन के लिए लगाया है। वे भी ठीक से काम नहीं कर पा रही हैं। इन वार्डो शुरू हुआ काम - पंडितवाड़ी, - विजय पार्क - इंद्रानगर - श्रीदेव सुमन नगर - वसंत विहार - बल्लूपुर - सीमाद्वार - कांवली - किशन नगर - रेस्ट कैंप - माता मंदिर रोड - रेसकोर्स - एन - रेसकोर्स - एस - नेहरू कॉलोनी - राजीव नगर - धर्मपुर - डिफेंस कॉलोनी - कौलागढ़ - यमुना कॉलोनी - गोविन्दगढ़ - ब्रह्मपुरी - निरंजनपुर - माजरा - टर्नर रोड - द्रोणपुरी- पटेलनगर - ई
- लक्खीबाग - मोहित नगर - कारगी - इंद्रापुरम -------------- 30 वार्डो में गार्बेज कलेक्शन का काम शुरू किया गया है। 35 व्हीकल्स खरीदे गए हैं। 31 मार्च को अन्य 30 वार्डो में डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन किया जाएगा। नए वार्डो में भी व्यवस्था की जाएगी। कंपनी को निगम के वाहन भी सुपुर्द किए जाएंगे। सुनील उनियाल गामा, मेयर