Eid ul Fitr 2021 Moon Rise Timing Live Updates: ईद-उल-फितर का त्योहार मनाने के लिए भारत सउदी अरब पाकिस्तान यूएई कतर तुर्की कुवैत समेत अन्य तमाम देशों में चांद का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। ईद का चांद नजर आने के बाद ही दुनिया भर में यह त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में यहां देखें चांद निकलने और ईद के त्योहार से जुड़े पल-पल के अपडेट...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Eid ul Fitr 2021 Moon Rise Timing Live Updates: रमजान 2021 का पवित्र महीना समाप्त हो रहा है और दुनिया भर के मुसलमान यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि ईद-उल-फितर कब मनाया जाएगा क्योंकि यह चांद दिखने के बाद ही तय होगा। ईद-उल-फितर इस्लाम धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इसे अत्यंत धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस पर्व की तारीख चंद्रमा के दर्शन के अनुसार तय की जाती है। ईद मनाने का समय और तारीख हर देश में अलग-अलग तरीके से तय होता है। सऊदी अरब में इस्लामिक कैलेंडर हिजरी के दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन इस पवित्र त्योहार को मनाया जाता है जबकि भारत में इसे सऊदी अरब में चांद दिखने के दूसरे दिन मनाया जाता है। कई देशों में मौलवियों की एक हाईलेवल कमेटी ईद उल फितर का दिन तय करती है।

ऑस्‍ट्रेलिया में गुरुवार को मनेगी ईद

ऑस्‍ट्रेलिया में ईद का त्‍योहार गुरुवार 13 मई को मनाया जाएगा। ऑस्‍ट्रेलियाई नेशनल इमाम काउंसिल की ओर किए गए ट्वीट में इस बात की जानकारी दी गई है।

Eid Al-Fitr Statement for the Year 1442AH – 2021
Wednesday, 12th of May 2021, will be the last day of the Month of Ramadan 1442AH
The Day of Eid Al-Fitr will be Thursday 13th of May 2021
and the first day of the Month of Shawwal 1442AH
EID MUBARAK pic.twitter.com/U7I8U8d8GH

— Australian National Imams Council (@ImamsCouncil) May 7, 2021

Eid-ul-Fitr 2021: ईद के लिए पूरी दुनिया है तैयार, जानें भारत में कब मनाया जाएगा यह त्योहार

Posted By: Shweta Mishra