-स्टूडेंट्स सरकार को सुझाएंगे ऊर्जा संरक्षण के तरीके

- बरेली में पहली बार नेशनल एनर्जी सेविंग कॉम्पिटीशन का होगा आयोजन

BAREILLY: धरा को संवारने की पहल अब बच्चे करेंगे। ऊर्जा के महत्व और इसे कैसे संरक्षित किया जाए, इसके बारे में लोगों को अवेयर करेंगे। केंद्र सरकार एक प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है। जिसके माध्यम से बच्चों में पर्यावरण और ऊर्जा सरंक्षण के प्रति लगाव, समझ, नए आविष्कार करने की क्षमता और नए क्रिएटिव आइडिया को परखा जाएगा। जिसके बाद उन्हें 'राष्ट्रीय ऊर्जा सरंक्षण प्रतियोगिता 2015' पुरस्कार से नवाजा जाएगा। प्रतियोगिता के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। प्राइमरी व प्राइवेट स्कूलों के बच्चे भाग ले सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 30 अगस्त है।

मेधावियों से होगा मुकाबला

प्रतियोगिता मंडल, स्टेट और नेशनल तीन चरणों में संपन्न होगी। मंडल स्तर पर प्रत्येक विद्यालय से दो मेधावी स्टूडेंट का चयन किया जाएगा। लेकिन मंडल से केवल तीन मेधावियों को स्टेट लेवल पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में पार्टीसिपेट करने का मौका मिलेगा। स्टेट लेवल के बेस्ट तीन मेधावियों को नेशनल लेवल पर परफॉर्म करने का मौका ि1मलेगा।

टॉप थ्री करेंगे देश को जागरूक

जिन टॉप थ्री मेधावियों का नेशनल लेवल पर चयन होगा। उनके द्वारा प्रजेंट की गई पेंटिंग, एस्से, मॉडल्स और आइडिया ऊर्जा मंत्रालय द्वारा देश में प्रचारित और प्रसारित किया जाएगा। ताकि उनसे प्रभावित होकर और बच्चे भी ऊर्जा संरक्षण की ओर उन्मुख हो सकें। प्रतियोगिता में प्रथम स्थन वाले विजेता को1 लाख, सेकंड को 50 हजार और थर्ड को 25 हजार रुपए कैश प्राइज मिलेगा। इसके साथ ही तीनों मेधावियों को एनटीपीसी में एक महीने के लिए ट्रेनिंग का मौका मिलेगा।

बच्चों में ऊर्जा संरक्षण की भावना को जागृत करने के लिए ऊर्जा मंत्रालय की ओर से प्रतियोगिता का अयोजन किया जा रहा है। विनर्स के आइडिया को देश भर में प्रचारित किया जाने की योजना है।

जावेद खान, परियोजना निदेशक, नेडा

Posted By: Inextlive