देश में नए कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रीय राजधनी दिल्ली में सिंघु बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। कड़ाके की ठंड में भी किसान पीछे हटने काे तैयार नहीं है। इसके अलावा वे सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई कमेटी पर भी भरोसा नहीं कर रहे हैं। वहीं कृषि मंत्री ने गुरुवार को एक पत्र लिखा है।

नई दिल्ली (एएनआई)। कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन आज 23वें दिन भी जारी है। इस बीच बॉर्डर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस संबंध में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के दयाल सिंह ने बताया, सुप्रीम कोर्ट ने जो कमेटी बनाई है उसमें हम यकीन नहीं रखते। अगर सरकार बातचीत करके काले कानून वापस लेती है तो ठीक, नहीं तो हम ये मोर्चा नहीं छोड़ेंगे। वहीं सिंघू सीमा पर किसानों ने कहा कि वे ठंड के मौसम की स्थिति का सामना करने के लिए अधिक तम्बू व्यवस्था कर रहे हैं। एक किसान ने कहा कि हम अपने आप को लंबे समय के लिए तैयार कर रहे हैं क्योंकि काले कानूनों के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। माैसम काफी ठंडा हो रहा है, इसलिए हम और अधिक टेंट लगा रहे हैं।

Singhu border: Farmers' protest against the three farm laws passed by the Centre has entered its 23rd day today
"PM should talk to the farmers & take back the farm laws. We will not give up our fight against these laws,"says Dayal Singh, Kisan Mazdoor Sangharsh Committee, Punjab pic.twitter.com/74oHpoNTVU

— ANI (@ANI) December 18, 2020


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों से किया ये आग्रह
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक ओपेन लेटर के माध्यम से किसानों के साथ विनम्र बातचीत करने का प्रयास करने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की सराहना की, उनसे इसे पढ़ने का अनुरोध किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पत्र को रीट्वीट किया और कहा कि केवल प्रधानमंत्री मोदी ही किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य को पूरा कर सकते हैं, यह कहते हुए कि जिन लोगों ने उन्हें 60 साल तक लूटा है। अब उन्हें गुमराह कर रहे हैं। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों को एक खुला पत्र लिखा, जिसमें कहा गया कि कुछ किसान यूनियनों के बीच गलतफहमी पैदा हो गई है और उनके बीच झूठ की दीवार खड़ी करने की साजिश रची जा रही है।

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री @nstomar ने देश के अन्नदाताओं को पत्र लिखकर उनके हितों के लिए किये गए कृषि सुधारों की आवश्यकता और उपयोगिता को उद्धृत किया है। साथ ही उन्होंने इस सम्बंध में फैलाए जा रहे भ्रमजाल को निरस्त करते हुए महत्वपूर्ण आश्वासन दिए हैं। #ModiWithFarmers pic.twitter.com/zyk72ZU4ZN

— BJP (@BJP4India) December 18, 2020

Posted By: Shweta Mishra