आज धनतेरस की धूम चारों ओर मची है। कहते हैं कि धनतेरस पर बरतन आभूषण खरीदने से घर में सुख समृद्ध‌ि आती है। वहीं ज्‍योतिषों की मानें तो खरीदारी में कुछ चीजों का ध्‍यान रखना बेहद जरूरी है क्‍योंकि इसका असर आर्थिक स्‍थिति पर पड़ता है। धनतेरस पर सोना तांबा पीतल कांसा लेना जहां शुभ वहीं कांच खरीदना अशुभ है। ऐसे में अगर आप भी खरीदारी करने जा रहे हैं तो राशिफल जरूर देख लेना...


वृष:
इस राशि वाले लोगों के लिए पहले चांदी की कोई वस्तु या चावल खरीदना शुभ होगा। इसके बाद सोना खरीदना उनके लिए फलदायी होगा।

कुंभ:
इस राशि के लोगों के लिए लोहे की कोई वस्तु लेना शुभ है। इसके अलावा ये आज बिजली उपकरण, भूमि, वाहन, सोना आदि भी ले सकते हैं।
यहां भी करें क्लिक: धनतेरस पर इन निश्चित मुहूर्तों में पूजा व खरीदारी करने से मां लक्ष्मी होंगी अधिक प्रसन्न...


कर्क:
आज के दिन अगर आप स्फटिक या चांदी का श्री यंत्र खरीदेंगे तो आपके लिए लाभकारी होगा।


कन्या:
आज के दिन कन्या जाशि के जातकों को कांसे व हाथीदांत से बनी हुई वस्तु खरीदना फलदायी होगा।

वृश्चिक:
इस राशि के जातकों के लिए तांबा शुभ है। इसके अलावा श्री यंत्र, स्वस्तिक ख़रीदे या गेंहू आदि आज के दिन खरीदें तो शुभ होगा।


मीन:

घर की साज सज्जा वाले आइटम खरीदना काफी शुभ है। ऐसे में बंदनवार या कोई झालर आदि खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: धनतेरस पर इन 10 आसान तरीकों से जांचे कितना खरा है सोना, उसके बाद लेना

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Shweta Mishra