RANCHI: रांची के पुराने हॉल में शुमार सुजाता सिनेमा हॉल में शुक्रवार तड़के आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दमकलकर्मियों के आने से पहले हॉल के तीन स्क्रीन व अंदर का भाग पूरी तरह जलकर राख हो गया। तीन घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस बीच करोड़ों की संपत्ति खाक हो चुकी थी। फिलहाल चुटिया थाने की पुलिस अगलगी के कारणों की पड़ताल कर रही है।

शार्ट सर्किट से लगी आग

सिनेमा हॉल के कर्मचारियों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से ही आग लगी होगी। पूरे मामले की जांच की जा रही है। कर्मचारियों ने बताया कि हॉल के भीतर नए निर्माण का काम चल रहा था। इस दौरान बिजली का तार खुला रह गया था। जिसकी वजह से शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। बता दें कि मल्टीप्लेक्स के बढ़ते प्रभाव के बीच सुजाता सिनेमा हॉल को नया रूप रंग दिया जा रहा था। ताकि यह बाजार का मुकाबला कर सके। लेकिन यह अगलगी इस सपने के पूरे होने में रोड़ा बन गई है।

होटल में हड़कंप

आग लगने के बाद सिनेमा हॉल के सामने स्थित एक होटल में हड़कंप मच गया। लोगों को लगा कि आग की लपटें होटल तक पहुंच गई तो बड़ी मुश्किल हो जाएगी। आनन-फानन में फायर बिग्रेड को इसकी सूचना दी गई। उसके पहुंचने के बाद घंटों मशक्कत करने के बाद फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंची हिंदपीढ़ी, चुटिया थाने की पुलिस आग लगने के कारणों की पड़ताल कर रही है।

.बॉक्स

ख्0 साल पहले दिल्ली में हुआ था भीषण अग्निकांड

दिल्ली के उपहार सिनेमा हॉल में क्फ् जून क्997 को भीषण अग्निकांड हुआ था। शो चलने के दौरान लगी आग के कारण भ्9 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं क्0फ् लोग जख्मी भी हुए थे।

Posted By: Inextlive