अक्‍सर लोग यही कहते हैं कि बॉलीवुड में बिना किसी गॉडफादर के सफल होना मुश्‍िकल है। कुछ मामलों में यह देखा जाए तो यह बात काफी हद तक सही भी साबित होती है। हालांकि यहां पर कुछ ऐसे में स्‍टार्स हैं जिनके बारे में यह कहना बेमानी होगी। उन्‍होंने यहां पर अपने बल पर एक बड़ी पहचान बनाई है। सबसे खास बात तो यह है कि बॉलीवुड में आने से पहले ही वह फेमस हो चुके थे। अब आप सोच रहे होंगे कि वो स्‍टार कौन हैं तो पढ़ें यहां पर...

शाहरुख खान:
दिल्ली में पैदा हुए शाहरुख को बचपन से अभिनय का शौक रहा है। शुरू में एक थिएटर से जुड़े शाहरुख अस्सी के दशक में मुंबई आए। यहां पर उन्होंने बिना टिकट के भी की है। शाहरुख ने 1992 में 'दीवाना' टीवी शो में किया। इसके अगले तीन साल बाद उनकी किस्मत पलट गई। वह बॉलीवुड में डेब्यू कर गए। इस दौरान फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे'से वह आगे बढ़ते चले। आज उनका नाम बड़े स्टार्स में शामिल है।


ऐश्वर्या राय:

बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस कही जाने वाली ऐश्वर्या राय ने भी अपना करियर मॉडलिंग से शुरू किया था। नब्बे के दशक में कॉलेज से बाहर आते ही वह कड़ी मेहनत करने लगी। इसके बाद उन्होंने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। इसके तीन साल तमिल फिल्म 'इरुवर' के साथ से अभिनय की दुनिया में चली गईं। इसी साल वह बॉलीवुड में भी फिल्म 'और प्यार हो गया' से एंट्री कर गईं। इस फिल्म में बॉबी देओल लीड रोल में थे।

कैटरीना कैफ:
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने भी पहले अपना करियर मॉडलिंग से ही शुरू किया है। उन्होंने करीब 14 साल की उम्र में ही करियर बनाना शुरू कर दिया था। इस दौरान उन्हें लंदन में फिल्मकार कैजाद गुस्ताद ने एक अभिनेत्री के रूप में एक रोल ऑफर किया था। वहीं कैटरीना ने बॉलीवुड में साल 2003 में डेब्यू किया था। यहां पर इनकी पहली बूम थी। इसके बाद कैटरीना कैफ ने काफी मेहनत की और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।
मौत का फतवा जारी करने वालों के खिलाफ एक्शन ले सरकार : सोनू निगम

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Shweta Mishra