आजकल गर्लफ्रेंड ब्‍वॉयफ्रेंड का रिलेशन कॉमन हो गया है। हालांकि इस रिश्‍ते को बनने और बिगड़ने में देर नही लगती है। जिसमें अधिकांश मामलों में ये देखा जाता है कि लड़के इस रिश्‍ते को ज्‍यादा नहीं चला पाते हैं। शुरू में जिस गर्लफ्रेंड से वे काफी क्‍लोज होते हैं बाद में उसी से बोर होने लगते हैं। सबसे खास बात तो यह है कि उनकी कुछ आदतों से साफ दिखने लगता हैं। ऐसे में आप भी इन 5 बातों को पढकर जान लें आपका ब्‍वॉयफ्रेंड आपमें इंट्रेस्‍टेड है या नहीं...


फैमिली और फ्रेंड से दूर:

अगर आपके रिश्तों को एक लंबा समय हो गया है और उसने आपको अपने खास दोस्तों से नहीं मिलवाया। इसके अलावा वह अपनी फैमिली कांटैक्ट से भी आपको दूर रखता है तो संभल जाओ। उसका इशारा साफ है कि वह आपको ज्यादा समय तक साथ नहीं रख सकता है। इसीलिए आपको सिर्फ अपने तक ही सीमित रखे हुए है।

कई दिन बात न करता हो:
आपका ब्वॉयफ्रेंड अर्निंग करते हुए भी उपहार देने में भूलने का बहाना करता है, या फिर पैसे की तंगी बताता है। इससे साफ है कि वह आप पर अपना पैसा नहीं खर्च करना चाहता है। इसके अलावा वह आपसे पूरी लाइफ कभी अलग न होने का वादा तो करता है, लेकिन कई-कई दिन बात न करता हो। अब आप खुद समझ सकती हैं।  


दूसरी गर्ल से बात करता हो:

आप ब्वॉयफ्रेंड पर पूरा भरोसा करती हैं। उसे किसी भी लड़की से बात करने से नहीं रोकती टोकती हैं, लेकिन आपका ब्वॉयफ्रेंड आपसे पहले दूसरी लड़कियों को मार्निंग विश करता है। आपसे ज्यादा वह उनके साथ वीकेंड पर जाने का मन बनाता है। फोन पर उनके हालचाल पूछता है तो यह आपके लिए खतरा है। समय रहते निर्णय लेना अच्छा है।

Relationship News inextlive from Relationship Desk

 

Posted By: Shweta Mishra