दक्षिण भारत में बारिश और बाढ़ से कई राज्यों की स्थिति बिगड़ी है। आज भी केरल महराष्ट्र गुजरात और गोवा समेत कई राज्यों में बारिश की आशंका है। केरल में अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है।

चेन्नई / महाराष्ट्र / बेंगलुरु (पीटीआई)। दक्षिण भारत में शुक्रवार को भी भारी बारिश हुई है। इन दिनों भारी बारिश और बाढ़ की वजह से केरल, महराष्ट्र, गुजरात, और कर्नाटक समेत कई राज्यों में हालात गंभीर हैं। केरल के कई निचले इलाकों का बुरा हाल है। मौसम विभाग ने एर्नाकुलम,  त्रिशूर, इडुक्की, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिले में रेड अलर्ट जारी किया है। वायनाड और मलप्पुरम समेत कई इलाकों में हालात ज्यादा बिगड़े हैं। रेल सेवाएं भी प्रभावित हैं। दक्षिणी रेलवे ने दो मार्गों पर यातायात को भी बंद कर दिया गया है। तीन दिनों में केरल में दो बड़े भूस्खलन हुए हैं।  64,000 से अधिक लोगों को राहत शिविरों में भेजा गया है। केरल में बारिश-बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है।

Flooding in Kottayam after incessant rainfall in the region. 42 people have died in Kerala so far this monsoon, due to floods. pic.twitter.com/I7CUf8DMfg

— ANI (@ANI) August 10, 2019


महाराष्ट्र के कुछ जिलों में बाढ़ से हालात हुए गंभीर
महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बाढ़ की वजह से हालात गंभीर हैं। यहां भी राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमें युद्धस्तर राहत व बचाव कार्य करने में जुटी हैं। पश्चिमी महाराष्ट्र के पांच जिलों - संगली, पुणे, कोल्हापुर, सोलापुर और सतारा में बाढ़ से जनजीवन बेहाल हैं। यहां करीब दो लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इनमें सांगली और कोल्हापुर सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। बाढ़ प्रभावित  इलाकों से करीब दो लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। बाढ़ पीड़िताें को खाने-पीने का सामान, कपड़े आदि पहुंचाए जा रहे हैं।

#Maharashtra: Death toll rises to 29 in Pune division (Solapur, Sangli, Satara, Kolhapur and Pune), due to floods, 6 people missing. 2.85 lac people have been evacuated to a safe place from Pune division. (File pic) pic.twitter.com/eW7vcrwrpW

— ANI (@ANI) August 9, 2019


गुजरात में अगले 24 घंटे तक भारी बारिश के आसार
गुजरात में भी बारिश की वजह से बुरा हाल है। भारतीय माैसम विभाग ने आज से अगले 24 घंटे तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मध्य और दक्षिण गुजरात में हालात ज्यादा गंभीर हो रहे हैं। छोटा उदेपुर, दाहोद, पंचमहल, साबरकांठा, महिसागर, नर्मदा, डांग, वडोदरा, तापी और सूरत में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। राज्य सरकार ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की 18 टीमें और राज्य की आपदा प्रतिक्रिया बल की 11 टीमों को बाढ़ व बारिश से प्रभावित इलाकों में तैनात किया गया है।

Indian Navy: Teams deployed in Mallapur village near Kadra &, Kaiga in Uttara Kannada district of Karnataka evacuated over 750 people today, bringing the total number of rescued personnel in this area alone to 2219. #KarnatakaRains pic.twitter.com/BWARsbfoE8

— ANI (@ANI) August 9, 2019 मौसम : गुजरात और केरल के लिए चेतावनी, कई जगहों पर चलेंगी तेज हवाएं
कर्नाटक व तमिलनाडु में बाढ़ से स्थिति गंभीर बनी है
कर्नाटक और तमिलनाडु में भी बाढ़ व बारिश की वजह से हालात गंभीर हैं। कर्नाटक में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अब तक यहां 80 हजार से ज्यादा लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।भारी बारिश और जलभराव के कारण मैसूर से मदिकेरी और मैसूर से एचडी कोटे रोड आदि पर आवागमन रोक दिया गया है। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा तमिलनाडु के कई जिले बाढ़ में डूबे हुए हैं। नीलगिरि, थेनी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी जैसे इलाकों में हालात बिगड़े हैं।

 

 

 

Posted By: Shweta Mishra