जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का गोली लगने के बाद निधन हो गया। आबे को भारतीय समयानुसार शुक्रवार सुबह आठ बजे गोली मारी गई थी और दोपहर तक डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आबे के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक का एलान किया है।

टोक्यो (एएनआई)। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शुक्रवार को पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक भाषण के दौरान गोली लगने के बाद मौत हो गई। डाॅक्टरों ने आबे की मौत की पुष्टि कर दी। स्थानीय मीडिया ने अधिकारियों का हवाला देते हुए जानकारी दी। जापानी मीडिया आउटलेट एनएचके ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया, "अधिकारियों का कहना है कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री आबे शिंजो की मौत की पुष्टि हो गई है। कथित तौर पर उन्हें क्योटो के पास नारा शहर में शुक्रवार को एक भाषण के दौरान गोली मार दी गई थी।"

I am shocked and saddened beyond words at the tragic demise of one of my dearest friends, Shinzo Abe. He was a towering global statesman, an outstanding leader, and a remarkable administrator. He dedicated his life to make Japan and the world a better place.

— Narendra Modi (@narendramodi) July 8, 2022

पीएम मोदी ने राष्ट्रीय शोक का एलान किया
शिंजो आबे के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया है, 'मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं। वह एक महान वैश्विक राजनेता, एक उत्कृष्ट नेता और एक उल्लेखनीय प्रशासक थे। उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।' इसके साथ ही पीएम मोदी ने आबे के निधन पर भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक का एलान किया। उन्होंने लिखा, 'पूर्व प्रधान मंत्री आबे शिंजो के प्रति हमारे गहरे सम्मान के प्रतीक के रूप में, 9 जुलाई 2022 को एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा।'

As a mark of our deepest respect for former Prime Minister Abe Shinzo, a one day national mourning shall be observed on 9 July 2022.

— Narendra Modi (@narendramodi) July 8, 2022

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari