RANCHI: एक लॉ स्टूडेंट से गैंगरेप की वारदात ने राजधानी रांची को एक बार फिर से शर्मसार कर दिया है। पिस्टल की नोक पर अगवा कर छात्रा से गैंगरेप का यह मंगलवार देर रात की है। मामले में पुलिस ने सभी 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास से एक पिस्टल और एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। विक्टिम छात्रा जमशेदपुर की रहने वाली है और रांची में रहकर लॉ की पढ़ाई कर रही है। इस संबंध में रूरल एसपी ऋषभ कुमार झा ने प्रेस कान्फ्रेंस कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम छात्रा अपने एक दोस्त के साथ बीआइटी मेसरा से संग्रामपुर के रास्ते अपने हॉस्टल लौट रही थी। इस बीच संग्रामपुर बस स्टॉप केपास रुककर दोनों बातचीत कर रहे थे। तभी अलग-अलग बाइक से वहां छह युवक पहुंचे। छात्रा को बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह पर ले जाने लगे। इसबीच उनकी बाइक खराब हो गई। फिर फोन कर बदमाशों ने कार मंगवाई। वहां बदमाश सैंट्रो कार लेकर पहुंचे। कार में जबरन छात्रा को बैठा लिया। विरोध करने पर दोस्त की पिटाई की और उसे भी साथ ले गए। इस हाथापाई और मारपीट के दौरान एक बदमाश का मोबाइल छात्रा के दोस्त के पास रह गया था। जो आरोपियों की गिरफ्तारी में मददगार बना। दोनों को करीब तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा। संग्रामपुर के ही एक ईंट भट्ठे में ले जाकर छात्रा से बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया।

दूसरे दिन थाना पहुंची विक्टिम

घटना के बाद दूसरे दिन विक्टिम कांके थाना पहुंची। पुलिस के पास विक्टिम के परिजन भी पहुंचे। पुलिस ने बुधवार की रात ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी टीम में मुख्यालय वन के डीएसपी नीरज कुमार, कांके थानेदार विनय कुमार सिंह, पिठोरिया थानेदार विनोद राम, शेखर कुमार सिंह, संतोष कुमार, रामेश्वर बारी सहित अन्य शामिल थे।

ये हुए गिरफ्तार

संग्रामपुर कांके निवासी सुनील मुंडा, कुलदीप उरांव, सुनील उरांव, संदीप तिर्की, अजय मुंडा, राजन उरांव, नवीन उरांव, अमन उरांव, बसंत कच्छप, रवि उरांव, रोहित उरांव और ऋषि उरांव।

Posted By: Inextlive