यूं तो दुनिया में शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे चॉकलेट ना पसंद हो लेकिन गर्ल्‍स को चॉकलेट कुछ ज्यादा ही पसंद होती है। एक और बात गर्ल्स को पिंक यानि गुलाबी रंग बहुत पसंद होता है। तो अब उनके लिए बड़ी खुशखबरी है दुनिया में वैज्ञानिकों ने एक ऐसी चॉकलेट बना ली है जो पूरी तरह गुलाबी है और इसमें कोई रंग भी नहीं मिलाया गया है।

जिन लोगों को भी चॉकलेट पसंद है उन्होंने अब तक कई तरह की चॉकलेट जरूर खाई होंगी। उनमें आमतौर पर मिल्क चॉकलेट, डार्क चॉकलेट और व्हाइट चॉकलेट होती है। अब चॉकलेट की नई वैरायटी इजाद की गई है जिसे नाम दिया गया है रूबी।



दुबई में लोग उड़कर पहुंचेंगे दफ्तर!

 

दरअसल यह ‘रूबी’ चॉकलेट जिस कोको बींस से बनाई जाती है उसका रंग ही गुलाबी होता है। यह कोको बीन ब्राजील के इक्वेडोर और आइवरी कोस्ट के आसपास काफी मात्रा में उगाई जाती है। इनके इस्तेमाल से यह अनोखे रंग वाली चॉकलेट बनाई गई है। सिर्फ अपने रंग के कारण नहीं बल्कि अनोखे और बिल्कुल डिफरेंट स्वाद के कारण ये चॉकलेट दुनिया को अपनी ओर खींचने वाली है। वैसे अब अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट में अगर आपने पिंक चॉकलेट दी तो वो जरूर आपसे कुछ ज्यादा ही खुश हो जाएगी! क्यो आपको क्या लगता है? Source


जब अमेज़न के डिलिवरी बॉक्स में गिरी हीरे की अंगूठी

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Chandramohan Mishra