-रातभर भूखे रहे बाराती, पंचायत के समझाने पर मानी दुल्हन

-थर्सडे शाम को हुए फेरे, घरवालों ने लड़की को विदा किया

क्चन्क्त्रश्वढ्ढरुरुङ्घ :

शराबी दूल्हे को वेडनसडे रात बग्घी पर जाम छलकाना महंगा पड़ गया। सूचना दुल्हन को मिली तो उसने सात फेरे लेने से इनकार कर दिया, जिससे बारात में खलबली मच गई और बाराती पूरी रात भूखे रहे। रात भर दोनों पक्षों में पंचायत हुई, लेकिन बात नहीं बनी सुबह दोनों पक्षों के बीच फिर पंचायत हुई, तो पंचों के समझाने पर दुल्हन मान गई। थर्सडे शाम फेरे हुए और घरवालों ने दुल्हन को विदा किया।

आठ तीन पहले तय हुइर् थी शादी

भमोरा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का विवाह आठ दिन पहले शहर के मोहल्ला सुभाष नगर के मनोहर के बेटे से तय हुआ था। शाम बारात लड़की के गांव पहुंची। बारात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची तो दूल्हे ने बग्घी पर ही जाम छलकाना शुरू कर दिया। लड़की पक्ष यह देख हैरान रह गये। किसी ने इसकी सूचना दुल्हन को दी, जिस पर युवती ने शादी से इनकार कर दिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान लड़की पक्ष को समझाया गया, लेकिन बात नहीं बनी। सुबह वर पक्ष थाने पहुंचा और कन्या पक्ष पर शादी न करने का आरोप लगाया। वर पक्ष का कहना था कि लड़की वाले शादी की तैयारी पर हुआ खर्च मांग रहे हैं.न देने पर शादी करने से मना कर रहे हैं। जबकि कन्या पक्ष का आरोप था कि वर पक्ष ने आठ दिन के अंदर शादी करने का दबाव बनाया। अब न तो दुल्हन के लिए जेवर लेकर आये और न ही कपड़ा। अलबत्ता, शराबी दूल्हा जरूर आ गया।

Posted By: Inextlive