Video: जब इन्होंने 'हमरी अटरिया...' पर किया बेहतरीन बेली डांस
डेढ इश्िकया फिल्म
दिल्ली का बंजारा स्कूल ऑफ डांस अक्सर ही शानदार बेली डांस पेश करता है। ऐसे में एक बार फिर इसने एक ऐसा जबर्दस्त बेली डांस पेश किया है जो सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है। यूट्यूब पर इस बेली डांस को अब तक बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं। हमरी अटरिया पे आजा रे संवरिया देखा-देखि तनिक होई जाए पर चार लड़कियां डांस कर रही हैं। डेढ इश्िकया फिल्म के इस गाने पर आकृति गांधी, दामिनी सहाय, ज्योत्सना और नीतीशा नंदा ने ठुमके लगाए हैं। ये लड़कियां इसी बंजारा स्कूल ऑफ डांस की स्टूडेंट हैं।
हिल-हिल कर नाचना
आपको बता दें डेढ़ इश्किया फिल्म में इस गाने की लिरिक्स गुलज़ार साहब ने तैयार की थी, जिसे आज इस गाने की लिरिक्स को थोड़ा उसे अलग करके पेश किया गया है। इस बेली डांस वाले गाने को रेखा भारद्वाज ने अपनी सुरीली आवाज दी है। लोगों को इसमें गाना और डांस दोनो ही बेहद पसंद आ रहे हैं। लड़कियों का ऐसे हिल-हिल कर नाचना लोगों को इस वीडियो को देखने पर मजबूर कर रहा है। इस बंजारा स्कूल ऑफ़ डांस की मशहूर डांसर मेहर मलिक का कहना है कि आज इस स्कूल के डांस लोगों का अच्छा मनोरंजन कर रहे हैं। इसे दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। इसके हर एक बेली डांस में कुछ नया दिखाने की कोशिश होती है।