दिवाली के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ तक तमाम राजनेताओं ने देश वासियों को दिवाली की बधाई दी है। सोशल मीडिया पर भेजे गए इन बधाई संदेशों में रोशनी के पर्व पर सुख और समृद्घी की कामना की गई।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। रोशनी का त्योहार आ गया है, और हम सभी अपने प्रियजनों के साथ इस दिन को मनाने के लिए तैयार हैं। दिवाली पांच दिवसीय त्योहार है जो धनतेरस से शुरू होता है और भाई दूज के साथ समाप्त होता है। यह पूरे देश में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है, और अंधेरे पर प्रकाश की जीत और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर सीएम योगी तक राजनेताओं ने जनता को दिवाली विशेज भेजी हैं।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। कोविंद ने लिखा, 'दीपावली के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। दीपावली बुराई पर अच्‍छाई की और अंधकार पर प्रकाश की विजय का पर्व है। आइए, हम सब मिलकर, इस त्‍योहार को स्‍वच्‍छ और सुरक्षित तरीके से मनाएं और पर्यावरण की रक्षा में योगदान करने का संकल्‍प लें।'

दीपावली के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। दीपावली बुराई पर अच्‍छाई की और अंधकार पर प्रकाश की विजय का पर्व है। आइए, हम सब मिलकर, इस त्‍योहार को स्‍वच्‍छ और सुरक्षित तरीके से मनाएं और पर्यावरण की रक्षा में योगदान करने का संकल्‍प लें।

— President of India (@rashtrapatibhvn) November 4, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली पर बधाई देते हुए लिखा, 'दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए। Wishing everyone a very Happy Diwali.

दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए।
Wishing everyone a very Happy Diwali.

— Narendra Modi (@narendramodi) November 4, 2021

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टि्वटर पर लिखा, 'प्रकाश पर्व दीपावली की आप सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। माँ लक्ष्मी की कृपा से प्रत्येक घर सुख-शांति, समृद्धि और आरोग्यता के आलोक से आलोकित हो। प्रभु श्री राम की कृपा से समस्त मानवों के चित्त सत्य की आभा से दीप्त हों। यह पर्व सम्पूर्ण सृष्टि के लिए मंगल व सुख का कारक बने।'

प्रकाश पर्व दीपावली की आप सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
माँ लक्ष्मी की कृपा से प्रत्येक घर सुख-शांति, समृद्धि और आरोग्यता के आलोक से आलोकित हो।
प्रभु श्री राम की कृपा से समस्त मानवों के चित्त सत्य की आभा से दीप्त हों।
यह पर्व सम्पूर्ण सृष्टि के लिए मंगल व सुख का कारक बने।

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 3, 2021
Koo App आज &यश्री अयोध्या जी&य में दीपावली के पावन पर्व के पुनीत अवसर पर प्रभु श्री रामलला जी के दिव्य दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कृपानिधान रघुकुल नंदन सम्पूर्ण विश्व का कल्याण करें। सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। जय श्री राम! - Yogi Adityanath (@myogiadityanath) 4 Nov 2021
गृहमंत्री अमित शाह ने दिवाली की बधाई देते हुए लिखा, 'सभी को "दीपावली" की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश व खुशियों का यह महापर्व सभी के जीवन को नई उर्जा, प्रकाश, आरोग्य और समृद्धि से आलोकित करे।' सभी को "दीपावली" की हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रकाश व खुशियों का यह महापर्व सभी के जीवन को नई उर्जा, प्रकाश, आरोग्य और समृद्धि से आलोकित करे। pic.twitter.com/RwwXv3nB0A

— Amit Shah (@AmitShah) November 4, 2021
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, 'दीपावली के पावन पर्व की आपको एवं आपके पूरे परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व आप सभी के जीवन में उल्लास, उन्नति, सुख एवं समृद्धि में अभिवृद्धि करे, यही ईश्वर से कामना है।'

दीपावली के पावन पर्व की आपको एवं आपके पूरे परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व आप सभी के जीवन में उल्लास, उन्नति, सुख एवं समृद्धि में अभिवृद्धि करे, यही ईश्वर से कामना है।
Greetings to you and your entire family on the auspicious occasion of Deepavali. #HappyDeepavali

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) November 4, 2021
कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी ने भी सोशल मीडिया पर दिवाली की विशेज भेजी। उन्होंने लिखा, 'खुशियों एवं प्रकाश के उत्सव "दीपावली" की हार्दिक शुभकामनाएं। माँ लक्ष्मी हम सभी के जीवन में सुख, सौभाग्य और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें।'

खुशियों एवं प्रकाश के उत्सव "दीपावली" की हार्दिक शुभकामनाएं।
माँ लक्ष्मी हम सभी के जीवन में सुख, सौभाग्य और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें। pic.twitter.com/2BSMka9gBJ

— Smriti Z Irani (@smritiirani) November 4, 2021
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने भी सोशल मीडिया पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश व खुशियों का यह महापर्व आपसभी के जीवन को नई उर्जा, प्रकाश, आरोग्य और समृद्धि से आलोकित करे। #दिवाली
Koo App दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश व खुशियों का यह महापर्व आपसभी के जीवन को नई उर्जा, प्रकाश, आरोग्य और समृद्धि से आलोकित करे। #दिवाली View attached image - Kiren Rijiju (@kiren.rijiju) 4 Nov 2021

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari