हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपना चुनावी घोषणा पत्र आज रविवार को जारी कर दिया है। बीजेपी ने अपने मेनिफेस्टो का टाइटल 'म्हारे सपने का हरियाणा' रखा है।

चंडीगढ़ (एएनआई)।  भाजपा ने रविवार को हरियाणा में अपना चुनावी घोषणा पत्र (मेनिफेस्टो) जारी किया है। इसमें आगामी हरियाणा विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए तमाम वादे किए गए हैं। यह घोषणा पत्र सीएम मनोहर लाल खट्टर, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा और पार्टी के अन्य नेताओं की उपस्थिति में जारी किया गया है।

मेनिफेस्टो में 'म्हारे सपनो का हरियाणा' है टाइटल

'म्हारे सपनो का हरियाणा' (मेरे सपनों का हरियाणा) शीर्षक के घोषणापत्र में, पार्टी ने हरियाणा स्टार्ट-अप मिशन शुरू करने से लेकर नए 'युवा विकास और रोजगार' मंत्रालय और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान या एम्स शुरू करने का भी जिक्र किया है। इसके अलावा 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करना और पेंशन में वृद्धि का भी वादा किया है।

किसानों के लिए भाजपा ने कई बड़े ऐलान किए हैं

मुख्य रूप से कृषि राज्य में किसानों के लिए भाजपा ने कई बड़े ऐलान किए हैं।यह सुनिश्चित करने का वादा किया कि हर खेत को पानी मिले और उनके मालिकों को अच्छी फसल के लिए अच्छे टेस्टेड बीज दिए जाएं। यह भी कहा कि हर फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाएगा।
हर जिले में पॉलीक्लिनिक स्थापित खोले जाएंगे
घोषणा पत्र के अनुसार प्रत्येक सब्जी बाजार में एक टेस्टिंग लैब होगी। प्रत्येक पांच गांवों पर एक माइक्रो लैब बनाई जाएगी। पशुओं की जांच के लिए हर जिले में पॉलीक्लिनिक स्थापित किए जाएंगे। स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को बढ़ाने के लिए भाजपा ने स्टार्ट अप मिशन शुरू करने का वादा किया। इसके लिए चार इंटरप्रेन्योर सेंटर्स का गठन किया जाएगा।

Chandigarh: BJP releases their election manifesto for #HaryanaAssemblyPolls . Chief Minister Manohar Lal Khattar, BJP national working president JP Nadda and other leaders of the party are present. pic.twitter.com/bK4vkTjdoh

— ANI (@ANI) October 13, 2019

युवाओं के विकास पर 500 करोड़ रुपये होंगे खर्च
25 लाख से अधिक युवाओं के कौशल विकास पर 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिला रोजगार केंद्र को मॉडल कैरियर सेंटर में अपग्रेड किया जाएगा। सरकार द्वारा शिक्षा के लिए बिना गारंटी के लोन उपलब्ध दिया जाएगा। भाजपा ने खेल आदि को बढ़ावा देने के लिए सभी गांवों में स्टेडियम और व्यायामशाला का निर्माण किए जाने का ऐलान किया है।

जनऔषधि केंद्रों की संख्या बढ़ाने का भी वादा

पार्टी ने हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज और राज्य में एक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के गठन का वादा किया है। भाजपा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में सीटें भी बढ़ाई जाएंगी। इसके अलावा भाजपा ने जनऔषधि केंद्रों की संख्या बढ़ाने का भी वादा किया, ताकि जनता को सस्ती कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां अासानी से उपलब्ध कराई जा सकें।
महिलाओं के लिए राज्य में पिंक बस सेवा शुरू होगी
भाजपा ने प्रस्तावित स्वास्थ्य क्षेत्र में एक और सुधार हरियाणा कुपोषण मुक्त और क्षय रोग (टीबी) से मुक्त और 2,000 स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण करना है। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, भाजपा ने कहा कि उनके लिए पिंक बस सेवा शुरू की जाएगी। वहीं  समाज के सबसे कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए  अंत्योदय मंत्रालय का गठन किया जाएगा।
पेंशन भी एक हजार से बढ़कर 2 हजार हो सकती
वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेंशन भी एक हजार से बढ़ाकर 2 हजार से 3 हजार कर दी जाएगी। पीएम मोदी की प्रधानमंत्री आवास योजना के अनुरूप, हरियाणा में भाजपा का लक्ष्य 2022 तक सभी को आवास प्रदान करना है। राज्य में 10,309 स्थानों पर कुल 19,500 मतदान केंद्र हैं। 21 अक्टूबर को यहां मतदान और 24 अक्टूबर को मतों की गिनती होगी।

 

Posted By: Shweta Mishra