पत्‍नी अगर हीरे की अंगूठी मांगे तो पति को क्‍या करना चाहिए। इसका सटीक जवाब लंदन में रहने वाले एक शख्‍स ने दिया। उसने ऐसा कारनामा किया कि पत्‍नी कभी भी उसके गिफ्ट को भूल ही नहीं सकती।


हीरे की अंगूठी की मांगलंदन के रहने वाले एक शख्स ने अपनी होने वाली पत्नी की महंगी फरमाइश को पूरा करने के लिए ऐसी युक्ति निकाली कि लोग उसकी वाहवाही कर रहे हैं। दरअसल पेशे से लोहार इस शख्स की होने वाली पत्नी ने शादी में हीरे की अंगूठी पहनाने की मांग की। महिला ने उसे साफ साफ बता दिया कि अंगूठी में बड़ा पत्थर यानी बड़ा हीरा होना चाहिए।इंटरनेट पर हुई वायरल
ऐसे में यह शख्स पत्नी की बात मानते हुए असली पत्थर की अंगूठी बनवा लाया। अंगूठी का वजन 1105 कैरट हीरे के बराबर था और इसे लोहे से बांधा गया था। शादी वाले दिन उसने पत्नी को यह अंगूठी भेंट की। इसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग ठहाका मारकर हंसने लगे और पत्नी हैरान रह गई। हालांकि इस मजाक के बाद उसने पत्नी को असली हीरे की अंगूठी पहनाई। आजकल यह अनोखी अंगूठी इंटरनेट पर वायरल हो गई है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari