पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के खिलाफ आज पाक संसद में अश्विवास प्रस्ताव लाया जा रहा है। उससे पहले विपक्ष ने इमरान पर हमला तेज कर दिया है। मरियम नवाज का कहना है कि इमरान को भारत इतना पसंद है तो वहीं चले जाएं।


इस्लामाबाद (आईएएनएस)। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने प्रधानमंत्री इमरान खान पर निशाना साधते हुए कहा कि इमरान खान सत्ता गंवाते देखकर पागल हो गए हैं। शुक्रवार को राष्ट्र के नाम प्रधानमंत्री के संबोधन देखने के बाद मरियम नवाज ने ट्वीट्स की झड़ी लगा दी और उन्होंने कहा कि किसी को उन्हें (खान) बताना चाहिए कि उनकी पार्टी के अलावा किसी और ने उन्हें सत्ता से बेदखल नहीं किया।

मरियम ने इमरान पर साधा निशाना
मरियम ने आगे लिखा, कि अगर इमरान खान भारत को इतना पसंद करते हैं, तो उन्हें चाहिए पाकिस्तान छोड़ें और वहां चले जाएं। मरियम नवाज ने कहा कि भारत खान के बारे में बात कर रहे हैं, विभिन्न प्रधानमंत्रियों के खिलाफ 27 अविश्वास प्रस्ताव थे लेकिन किसी ने भी संविधान, लोकतंत्र और नैतिकता के साथ खिलवाड़ नहीं किया। भारत में वाजपेयी एक वोट से हार गए थे और सत्ता छोड़कर चले गए। उन्होंने संविधान और देश को आप की तरह बंधक नहीं बनाया था।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari