अगर आप भारत के किसी अच्छे कॉलेज में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। दरअसल मानव संसाधन मंत्रालय ने मंगलवार को एनआईआरएफ यानी नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क 2018 की एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें भारत के तमाम कॉलेजों की रैंकिंग के बारे में बताया गया है। बता दें कि यह रैंकिंग कॉलेजों की पढ़ाई से लेकर हर एक चीज को ध्यान में रखकर तय की जाती है। आइये हम भारत के टॉप 10 कॉलेजों के बारे में जानें।


1. मिरांडा हाउसदिल्ली में स्थित मिरांडा हाउस दिल्ली विश्वविद्यालय का एक प्रतिष्ठित महिला महाविद्यालय है। यह महाविद्यालय 2500 से अधिक छात्राओं को कला (आर्ट्स) और विज्ञान के क्षेत्र में शिक्षा प्रदान करता है। मानव संसाधन मंत्रालय ने इसको भारत का सबसे सर्वश्रेष्ठ कॉलेज माना है। एनआईआरएफ रैंकिंग में मिरांडा हाउस इस साल नंबर वन पोजीशन पर है।  4.  हिन्दू कॉलेज हिन्दू कॉलेज भारत के कुछ सबसे पुराने व प्रषिध महाविद्यालयो में से एक है। इसकी स्थापना 1899 में हुइ थी। यह कॉलेज दिल्ली में स्थित है। इस बार यह देश भर में चौथे स्थान पर है।5. प्रेसीडेंसी कॉलेजप्रेसीडेंसी कॉलेज तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में स्थित है। यह कॉलेज इस बार रैंकिंग में पांचवें स्थान पर है।8. लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वोमेन


लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वोमेन दिल्ली में स्थित महिलाओं का महाविद्यालय है। यह भारत के प्रमुख शैक्षिक संस्थानों में से एक माना जाता है। यह कॉलेज इस बार आठवें स्थान पर है।9. रामकृष्ण मिशन विद्यामंदिररामकृष्ण मिशन विद्यामंदिर पश्चिम बंगाल के हावड़ा में स्थित है। इस बार यह कॉलेज नौवें पोजीशन पर है। 10. मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज

मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में स्थित है। यह कॉलेज अपने जबरदस्त अकेडमिक रिकॉर्ड के साथ स्टूडेंट्स में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए भी मशहूर है। यह कॉलेज इस बार भारत भर में दसवें स्थान पर है।

Posted By: Mukul Kumar