दुनिया कब खत्‍म होगी इसका खुलासा हम और आप नहीं कर सकते। इसके लिए वैज्ञानिकों की पूरी टीम है जो रोजाना खगोलीय घटनाओं पर नजर गड़ाए हुए हैं। लेकिन इस बीच एक खबर ने सभी को सकते में डाल दिया है। बताते हैं कि साल 2060 तक दुनिया खत्‍म हो जाएगी। इसकी भविष्‍यवाणी की थी महान साइंटिस्‍ट न्‍यूटन ने।

न्यूटन के लिखे पत्रों से हुआ खुलासा
गुरुत्वाकर्षण और गति के नियमों के बारे में दुनिया को बताने वाले महान वैज्ञानिक सर आइसेक न्यूटन ने 1704 में एक ऐसी भविष्यवाणी की जो सभी को हैरान कर देने वाली है। न्यूटन ने उस समय अपने एक पत्र में तमाम गणितीय आधारों पर इस बात का खुलासा किया था कि 2060 में दुनिया खत्म हो जाएगी। 1727 में जब न्यूटन इस दुनिया को अलविदा कह गए उसके बाद उनके पत्रों से इस बात का खुलासा हुआ है।

और शुरु हो जाएगी तबाही
डेनियल की किताब में पढ़े गए इस नोट के आधार पर न्यूटन ने उस समय ही दुनिया के खत्म होने का अनुमान लगा लिया था। इसके लिए न्यूटन ने गणित को आधार बनाया और कुछ आंकड़ों को जोड़कर 1260 दिन का समय निकाला जिसे उन्होंने वैज्ञानिक गणना के आधार पर 1260 साल में बदला। इसके बाद न्यूटन ने 800AD को मानक समय माना। जब से ये काउंटडाउन शुरू होगा। इसी आधार पर न्यूटन ने 800+1260 को जोड़कर समय निकाला 2060 AD। यानी कि न्यूटन का तर्क था कि ये वो साल है जब दुनिया खत्म हो जाएगी। यही नहीं न्यूटन ने यह भी कहा था कि पृथ्वी की उम्र अगर 2060 से आगे बढ़ी, तो यह वो साल होगा, जब तबाही शुरू होगी।

न्यूटन को माना जाता है सर्वश्रेष्ठ
इस भविष्यवाणी में न्यूटन ने यह भी कहा था कि, वह लास्ट स्टेज को डिफाइन नहीं कर सकते। लेकिन इससे उन काल्पनिक व्यक्तियों के अटकलों पर विराम लग जाएगा जो अक्सर अंत समय के बारे में भविष्यवाणी करते हैं। न्यूटन को खगोल और ज्योतिष विज्ञान का भी अच्छा ज्ञान था। ग्रहों के संबंध में उनके कई अध्ययन और गणनाओं ने खगोल विज्ञान को एक नई दिशा प्रदान की है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari