जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे भारत के दो दिवसीय दौरे पर हैं। ये दौरा दोनों देशों के लिए बेहद ही खास है। यह पहली बार नहीं है जब जापान के पीएम भारत दौरे पर हैं। इससे पहले भी वो भारत आ चुके हैं। हम आप को उन पांच मौके के बारे में बताने जा रहे हैं जब दुनिया को मोदी और शिंजो की दोस्‍ती और भी गहरी होती नजर आई।

1- जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे तीन दिवसीय भारत दौरे पर है। प्रधानमंत्री शिंजो 13 सितंबर को भारत पहुंचेगे। इस दौरान वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अहमदाबाद से साबरमती तक रोड शो करेंगे। बीजेपी की माने तो ये रोड शो करीब 8 किलोमीटर लंबा होगा। यह पहली बार है जब कोई विदेशी प्रधानमंत्री भारतीय पीएम के साथ रोड शो का हिस्सा बनेगा।

 

2- दिसंबर 2015 में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में अपना पहला भारतीय दौरा किया था। शिंजो ने जब भाषण देना शुरु किया तो हर कोई अचंभित रह गया। वजह थी शिंजो का हिंदी में भाषण देने की शुरुआत करना। जिसमें उन्होंने कहा कि ये जापान और भारत के लिए एक नये युग की शुरुआत है। 

 

3- 2015 में ही शिंजो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आग्रह पर उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी पहुंचे थे। शिंजो का ये दौरा सांस्कृतिक रुप से भी बहुत खास था। क्योंकि ये पहली बार था जब किसी दूसरे देश का प्रधानमंत्री काशी में गांगा आरती में शामिल हुआ हो। शिंजो का ये कदम मोदी और उनकी दोस्ती को और भी मजबूत करता है। 

 

4- बीते दिनो डोकलाम में चीन द्वारा सड़क निर्माण के बाद भारत और चीन के रिश्तों में बहुत खटास आ गई थी। आखिर में डोकलाम मुद्दा मोदी के ब्रिक्स में हिस्सा लेने के बाद शांत हुआ। इससे पहले जापान ने खुलकर डोकलाम विवाद में चीन को दोषी बताते हुए भारत का सपोर्ट किया था। जापान का भारत को सही करार देना शिंजो और मोदी की दोस्ती का ही सबूत है। 

 

5- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2016 में एशियन समिट के दौरान शिंजो अबे से मिले थे। इस दौरान भी दोनों ने गर्मजोशी के साथ एक दूसरे का स्वागत किया। शिंजो ने मोदी के जापान दौरे में उन्हें जापान के कई शहर घुमाए। जिसमें क्वेटा भी शामिल था। मोदी ने जापान में अपने भाषण की शुरुआत जापानी भाषा से की थी। 

 

National News inextlive from India News Desk

 

 

Posted By: Prabha Punj Mishra