उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को हुसैनाबाद के शिवशक्ति मैदान में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की चुनावी सभा को संबोधित किया। कहा कि अब देश बदल रहा है।


हुसैनाबाद (ब्यूरो)। झारखंड को भी बदलने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में जनता सहयोग करे। नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास का नारा देकर भारत को काफी उंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने उत्तरप्रदेश को देवाधि देव महादेव की नगरी बताते हुए अयोध्या में श्रीराम लला की मंदिर निर्माण को ले कहा कि मंदिर बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।राममंदिर निर्माण को लेकर झारखंडवासियों में जोश500 वषरें के बाद यह अवसर देश की जनता को मिला है। राममंदिर निर्माण में झारखंडवासियों में भी काफी जोश है। यह सब लोग मंदिर निर्माण में सहयोग करेंगे। इससे पूर्व भी श्रीराम लला की जन्मभूमि को मुक्त कराने में झारखंडी जनता ने सहयोग दिया है। उन्होंने अंत में प्रत्याशी विनोद सिंह के साथ उपस्थित जनसमूह को अभिवादन कराया। यूपी से आए नेताओं ने भी किया सभा को संबोधित
सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नरेंद्र पांडेय व संचालन प्रेमतोश सिंह ने किया। सभा में मुख्य रुप से उतर प्रदेष के चंदौली भाजपा विधायक सुशील कुमार सिंहए महेंद्र सिंह के अलावा विजयानंद पाठकए प्रफुल्ल सिंह, मधुलता रानी, रेणुका पांडेय, अशोक कुमार सिंह, कामेश्वर कुशवाहा, रामप्रवेश सिंह सहित कई लोगों ने सभा को संबोधित किया।ranchi@inext.co.in

Posted By: Sudhir Jaiswal