एसीबी ने लगाई ट्रैपिंग की सेंचुरी, टूटा 10 सालों का रिकॉर्ड
RANCHI : रांची : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने इस वर्ष राज्य के भ्रष्ट अफसरों, कर्मियों व जनता के सेवकों पर लगाम कसने में गिरफ्तारियों का शतक पूरा कर लिया है। बुधवार को ही एसीबी ने इस वर्ष का 100वां ट्रैप कर यह उपलब्धि हासिल की है। यह पिछले दस साल में अब तक का सर्वाधिक ट्रैप है, जबकि अभी साल गुजरने में साढ़े तीन महीने अभी बाकी हैं। एसीबी के डीआइजी निरंजन प्रसाद, एसपी मनोज सिंह व एसपी असीम विक्रांत मिंज ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2015 में राज्य में एसीबी के छह प्रमंडल खुलने से भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने में सहुलियत हो रही है। शिकायतें भी मिल रही हैं, जिसके अनुसार आगे की कार्रवाई हो रही है। यह संख्या अभी तेजी से बढ़ेगी।
भू राजस्व सबसे भ्रष्टराज्य में रिश्वतखोरी का सिलसिला थम नहीं रहा है। इस साल 12 सितंबर तक 110 रिश्वतखोरों को एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार किया है। राज्य सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है। इस विभाग के के 30 कर्मचारी इस साल गिरफ्तार किये जा चुके हैं, जबकि दूसरे नंबर पर ग्रामीण विकास विभाग है, इसके 26 कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार किए गए हैं। इसके बाद एनआरईपी एवं पंचायत राज विभाग का नंबर आता है, जिसके 10 कर्मचारी गिरफ्तार किये गये हैं। पुलिस विभाग के 9 और मानव संसाधन विकास विभाग के 4 कर्मचारी भी एसीबी के हत्थे चढ़े हैं।
किस वर्ष कितने धराए वर्ष ट्रैप 2007 : 15 2008 : 24 2009 : 16 2010 : 43 2011 : 13 2012 : 29 2013 : 26 2014 : 31 2015 : 54 2016 : 88 2017 : 100 (अबतक इस वर्ष किस प्रमंडल में कितने ट्रैप रांची : 13 पलामू : 16 जमशेदपुर : 15 धनबाद : 20 दुमका : 08 व हजारीबाग 28 छापेमारी में घूसखोरों सें बरामद की गई राशि वर्ष राशि 2007- 4,40,900 2008- 2,56,400 2009- 65,300 2010- 4,54,250 2011- 67,800 2012- 1,94,500 2013- 5,89,300 2014- 4,26,100 2015- 5,89,410 2016- 5,89,410 2017- 10,03,700