इस साल रिटायर करेंगे 21 आईएएस अधिकारी
RANCHI : इस साल राज्य में सीनियर आईएएस अफसरों का टोटा होने वाला है, क्योंकि आने वाले दिनों में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 21 अफसर रिटायर्ड हो जाएंगे। रिटायर होने वाले अफसर मौजूदा समय में महत्वपूर्ण विभागों में पोस्टेड हैं। उनके रिटायर होने के बाद कई बड़े पद खाली हो जाएंगे। जो रिटायर करने वाले हैं, उनमें मुख्य रुप से मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी सजल चक्रवती, विनोद अग्रवाल और सुधीर प्रसाद भी शामिल हैं। सजल चक्रवती जहां वित्त आयोग के अध्यक्ष हैं, वहीं सुधीर प्रसाद एटीआई के डीजी का पद संभाले हुए हैं, जबकि विनोद अग्रवाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।
पहले से ही कम हैं आईएएस21 आईएएस अफसर के इस साल रिटायर होने से झारखंड में सरकारी कामकाज प्रभावित हो सकती है, क्योंकि यहां पहले से ही आईएएस अधिकारियों की कमी है। कई विभाग तो एडिशनल चार्ज के भरोसे चल रहे हैं। झारखंड में आईएएस कैडर के अभी 83 पद रिक्त हैं, जबकि स्वीकृत पदों की कुल संख्या 208 है। इनमें से भी कई आईएएस केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। फिलहाल राज्य में 142 आईएएस अपनी सेवा दे रहे हैं।
आईएएस में प्रमोशन पर भी अड़चनझारखंड में आईएएस के लिए स्वीकृत पदों में 70 खाली पड़े हैं। इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को भी नियमित रुप से आईएएस में प्रमोशन नहीं मिल रहा है। आईएएस में प्रमोशन की जटिल प्रक्रिया होने से प्रमोशन से भरे जाने वाले पद भी कम हो गए हैं। ऐसे में झारखंड अधिकारियों की कमी झेल रहा है, जिसका सीधा असर विभागीय काम व विकास कार्यो पर पड़ रहा है।
देश में खाली हैं 1777 आईएएस के पद एक सर्वे के अनुसार पूरे देश में आईएएस अफ सरों के कुल 6154 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में सिर्फ 4377 आईएएस अफसर हैं। पूरे देश में आईएएस अफ सरों के 1777 पद खाली पड़े हैं, जो कुल पदों के करीब 30 प्रतिशत के बराबर है। अगर राज्यों के हिसाब से देखा जाए तो सबसे ज्यादा खाली पदों की संख्या उत्तरप्रदेश में है, यहां पर प्रशासनिक सेवाओं के 216 पद खाली हैं। बिहार में 128, मध्यप्रदेश में 118, राजस्थान में 112 और झारखंड में 83 पद रिक्त हैं। कौन-कौन आईएएस होंगे रिटायरनाम पद रिटायरमेंट
डॉ विनोद अग्रवाल - केंद्रीय प्रतिनियुक्ति - 31.10.2016 सजल चक्रवर्ती - अध्यक्ष, वित्त आयोग 31.3.2016 सुधीर प्रसाद - डीजी, स्कीपा- 30.4.2016 विष्णु अग्रवाल - मेम्बर रेवेन्यू बोर्ड - 30.4.2016 एनएन पांडेय - गृह सचिव - 31.12.2016 के विद्यासागर - स्वास्थ सचिव - 30.11.2016डॉ प्रवीण शंकर - सचिव, पंचायती राज - 31.7.2016
रतन कुमार - सचिव, कार्मिक - 31.3.2016 अशोक कुमार शर्मा, - अपर सदस्य रेवेन्यू - 30.4.2016 वीणा श्रीवास्तव - आयुक्त, हजारीबाग - -31.5.2016 फिदलिस टोप्पो- मेम्बर, एसआईटी - -31.5.2016 बालेंदू भुषण - ज्वाइंट स्टेट इलेक्शन कमिश्नर- 31.12.2016 आभा कांशी - स्पेशल सेक्रेट्री, कल्याण - 31.12.2016 सुलेश बाखला - स्पेशल सेक्रेट्री- समाज कल्याण - 31.5.2016विनोद चंद्र झा- स्पेशल सेक्रेट्री, होम - 31.7.2016
डॉ कमल श्रीवास्तव - डायरेक्टर , प्राइमरी एजूकेशन - 30.6.2016 रविंद्र प्रसाद सिंह, डायरेक्टर, समाज कल्यान - 31.12.2016 कृष्ण कुमार दास- चीफ कंट्रोलर , अकाउंट - 31.12.2016 सुमन कुमार- स्पेशल सेक्रेट्री- कार्मिक - 31.8.2016 राजकुमार - एमडी, मार्केटिंग बोर्ड - 31.12.2016