माहेश्वरी समाज का होली मिलन समारोह


रांची (ब्यूरो) । श्री माहेश्वरी सभा, महिला संगठन एवं युवा संगठन रांची के सयुक्त से माहेश्वरी भवन में माहेश्वरी समाज का होली मिलन सह फाल्गुनोत्सव मनाया। सर्व प्रथम कार्यक्रम की संयोजिका रीतिका लाखोटिया ने युवा संगठन के सचिव हेमंत माहेश्वरी और अध्यक्ष विनय मंत्री, महिला संगठन की अध्यक्षा भारती चितलांगिया और सचिव बिमला, सभा अध्यक्ष किसन साबू और सचिव नरेन्द्र लाखोटिया और झारखंड बिहार प्रदेश माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष राजकुमार मारु, उपाध्यक्ष अनिल साबू और कोषाध्यक्ष शिव शंकर साबू को मंच पर आमंत्रित किया। सभा अध्यक्ष द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का होलियाना स्वागत हुआ। सचिव द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष का होलियाना स्वागत किया गया। संयोजक अनुनय मंत्री द्वारा सभा अध्यक्ष का और राजेन्द्र बिड़ला द्वारा सभा सचिव का, कुमुद लाखोटिया ने महिला समिति अध्यक्षा और सचिव का, गौरव काबरा ने युवा संगठन अध्यक्ष और सचिव का स्वागत होलियाना अंदाज में किया गया। राखी और स्वेता चांडक ने हास्य नाटिका का मंचन किया।लोगों का मन मोह लिया


होली के गीतों पर भी सुंदर प्रस्तुति दी। छोटे बच्चे वान्या लाखोटिया, धानिशा लखोटिया काव्य सारडा, प्रिंस माहेश्वरी, दिशा माहेश्वरी और गौतम माहेश्वरी ने भी होली के गीतों पर नृत्य कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। सभी बच्चों को सभा सचिव और सह सचिव बंसत लाखोटिया द्वारा पुरस्कार और सर्टिफिकेट दिया।

रीतिका लाखोटिया ने उपस्थित जनों से होलियाना प्रश्नोत्तरी किया और सही जबाब देने वालों को गिफ्ट दिया गया।आनंद मालपानी एवं संजय मालपानी नेवडी विकाश द्वारा चंग ढप का वेहतरीन प्रस्तुति (राजस्थानी लोक गीतों) पर उपस्थित लोग अपने को थिरकने से रोक नहीं सके.महिला, पुरुष और बच्चे सभी ने घंटों नृत्य किया। समाज के गणमान्य का स्वागत सभा अध्यक्ष द्वारा होलियाना स्वागत किया गया। व्यंजनों का आनंद लियाकार्यक्रम में अन्य समाजिक संगठनों से आये गणमान्यों का स्वागत सचिव ने किया। केसरिया ठंढाई के साथ लजीज व्यंजनों का लोगों ने आनंद लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ओमप्रकाश, श्यामसुंदर बिहानी, अरविंद सोमानी, मनमोहन मोहता, अंकुर डागा, विभोर डागा, मनोज काबरा, सोविक महिला समिति एवं युवा संगठन के सदस्यों का योगदान रहा। पूर्व राज्य सभा सांसद अजय मारु, जुगल किशोर मारु, विजय मारु, पवन मंत्री, किशोर मंत्री, परेश गट्टानी, अशोक साबू, विश्वनाथ नारसरिया, प्रदीप राजगढिया, ललित पोद्दार, मनोज चौधरी, श्री रमन, नंदकिशोर पटोदिया, मुकेश काबरा, राम बांगड , दीपक मारु, अमित चौधरी, सौरभ बजाज, कृष्ण शर्मा, चेम्बर के पदाधिकारी इत्यादि होली मिलन में उपस्थित हुए।

Posted By: Inextlive