They are going to enjoy Winter, what about you?
अभी से ही हो रही है बुकिंग
सिटी की ट्रेवल एक्सपर्ट होलीडे के ओनर मनोज जी बताते हैं कि रांचीआइट्स विंटर में यूरोप के टूर पर जाना भी पसंद करते हैं। पिछले साल भी कई लोग यूरोप गए थे और इस साल भी कई सारे लोग टूर पर यूरोप जाने की तैयारी में हैं। उन्होंने बताया कि इस साल पैकेज पर लोगों को यूरोप के टूर पर भेजा जा रहा है। इसमें लोग लंदन, पेरिस, स्विट्जरलैंड, इटली घूमने जा रहे हैं। वहीं, सिटी के कई लोग विंटर में गोवा और केरल जाने का प्लान बना चुके हैं। बहुत सारे लोगों ने दिसंबर में टूर पर जाने के लिए अभी से ही बुकिंग करवा चुके हैं। लोग टूर के लिए केरल को भी बहुत पसंद कर रहे हैं। बाय एयर गोवा जाने के लिए रांची के लोगों को पर हेड 40 हजार रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं, केरल के लिए 35 हजार रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं।
कम पैसे में भी कर सकते हैं टूर
फास्ट ट्रैक टूर एंड ट्रेवल के ओनर राकेश बताते हैं कि अगर सिटी के लोग ग्रुप में भी यूरोप टूर पर जाना चाहते हैं, तो उनके लिए अलग-अलग ऑप्शंस हैं। कुछ लोग अपनी फैमिली के साथ ग्रुप में जाना पसंद करते हैं, तो कुछ फ्रेंड्स ग्रुप में ट्रिप को एंज्वॉय करना चाहते हैं। जो लोग ग्रुप में जाते हैं, उनको कम पैसे खर्च करने होते हैं और जो अपनी फैमिली के साथ जाते हैं, उनको अधिक पैसे खर्च करने पड़ते हैं।
आमतौर पर रांचीआइट्स टूर पर इंडिया से बाहर जाने के लिए सिंगापुर, बैंकॉक, मलेशिया, थाईलैंड, पटाया और मॉरिशस जाना पसंद करते हैं। इंटरनेशनल टूर पैकेज अरेंज करनेवाली दीपनिता बताती हैं कि इन डेस्टिनेशंस पर जाने के लिए रांची से एक पर्सन को टूर पैकेज में 80 हजार रुपए खर्च करने होते हैं। इसमें आठ रात और नौ दिनों का पैकेज है।