RANCHI: झारखंड एकेडमिक काउंसिल जैक की ओर से पहली बार होने वाली आठवीं बोर्ड की परीक्षा 20 फरवरी से शुरू हो रही है जो 27 फरवरी तक चलेगी. इसमें राज्य से पांच लाख 35 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे. रांची जिला से 39088 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. परीक्षा पहली पाली में सुबह 9.45 से 12 बजे तक होगी. इसमें 15 मिनट का समय क्वेश्चन पेपर पढ़ने के लिए दिया गया है. पहले दिन ¨हदी की परीक्षा होगी. रिजल्ट अगले महीने लास्ट वीक में आ जाएगा.

होम सेंटर, इनविजिलेटर दूसरे स्कूल का
आठवीं बोर्ड को लेकर जैक की तैयारी पूरी हो गई है। आठवीं बोर्ड की परीक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा से केवल इस मायने में अलग होगी कि यह परीक्षा होम सेंटर पर ही होगी। यानी स्टूडेंट्स जिस स्कूल में पढ़ रहे हैं, वहीं परीक्षा देंगे। इसके अलावा अन्य सभी बातें समान होगी। परीक्षा में वीक्षक दूसरे स्कूल से नियुक्त किए गए हैं। आंसरशीट के लिए इवैल्यूएशन सेंटर बनाया जाएगा।

20 मा‌र्क्स इंटरनल इवैल्यूएशन के
सभी विषयों की परीक्षा का क्वेश्चन पेपर 80 अंकों का व 20 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन होगा। 80 अंकों के लिए दो घंटे का ही समय मिलेगा। कुल छह विषयों की परीक्षा होगी। छठे विषयों के रूप में परीक्षार्थी संस्कृत, ऊर्दू, बंगला या कोई अन्य क्षेत्रीय भाषा का चयन कर सकेंगे। 50 परसेंट क्वेश्चंस सब्जेक्टिव व बाकी आब्जेक्टिव होंगे। इससे पहले आठवीं में 90 परसेंट सब्जेक्टिव व बाकी क्वेश्चंस आब्जेक्टिव होते थे।

क्या है शिड्यूल
डेट सब्जेक्ट

20 फरवरी ¨हदी

21 फरवरी इंग्लिश

22 फरवरी सोशल साइंस

23 फरवरी संस्कृत, ऊर्दू, बांग्ला, उडि़या

26 फरवरी मैथ्स

27 फरवरी साइंस

जिला परीक्षार्थी

रांची 39,088

लोहरदगा 9,048

पू। सिंहभूम 23,682

प। सिंहभूम 25,915

जामताड़ा 12,563

दुमका 21,835

गढ़वा 31,021

खूंटी 9,140

चतरा 17,582

सरायकेला-खरसवां 16,954

बोकारो 27,650

सिमडेगा 10,768

गिरिडीह 43,111

धनबाद 40,354

हजारीबाग 28,288

गुमला 18,412

देवघर 27,101

गोड्डा 18,058

साहेबगंज 17,896

लातेहार 14,526

रामगढ़ 16,597

कोडरमा 11,279

Posted By: Inextlive