- राज्य में कुल इन्फे1टेड लोगों का आंकड़ा पहुंचा 522 - नए मरीजों में अधिकतर बाहर से अ

- राज्य में कुल इन्फेक्टेड लोगों का आंकड़ा पहुंचा 522

- नए मरीजों में अधिकतर बाहर से आए प्रवासी मजदूर

किस-किस जिले से कितने इन्फेक्टेड

जमशेदपुर - 15

हजारीबाग - 10

रामगढ़ - 09

कोडरमा - 07

धनबाद - 03

बोकारो - 02

रांची: झारखंड में कोरोना का अब तक का सबसे बड़ा हमला हुआ है। शुक्रवार को छह जिलों से 46 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, जिसके बाद राज्य का आंकड़ा 522 हो गया है। रामगढ़ जिले से 9 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 4 रामगढ़ प्रखंड के, 4 पतरातू प्रखंड के और एक चितरपुर प्रखंड के हैं। सभी की ट्रैवल हिस्ट्री है। सभी सरकारी क्वॉरेंटाइन में रखे गये थे। वहीं जमशेदपुर में मिले मरीजों में से दो महाराष्ट्र, एक दिल्ली, एक चेन्नई और एक गुड़गांव से वापस लौटे थे। ये सभी इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन सेंटर में रखे गये थे। धनबाद के तीनों नये मरीज विभिन्न क्षेत्रों के रहनेवाले हैं।

तो 15 दिनों में हो जाएंगे 1650 केस

स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने कहा है कि राज्य में कोरोना की यही रफ्तार बनी रही तो अगले 15 दिनों में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1,650 हो जाएगी। शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन में मीडिया से मुखातिब सचिव ने कहा कि ऐसा अनुमान के आधार पर कहा जा रहा है। यह संख्या बढ़ सकती है या कुछ कम भी हो सकती है। उन्होंने राज्य में कोरोना की वर्तमान स्थिति की जानकारी देते हुए कहा कि राहत की बात यह है कि राज्य के आधा दर्जन जिलों में अभी कोई एक्टिव केस नहीं है। इनमें चतरा, देवघर, दुमका, जामताड़ा तथा गोड्डा शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य के सात जिलों में चार-पांच दिनों में ही मरीज दोगुने हो रहे हैं। इनमें धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, लातेहार, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, हजारीबाग, सिमडेगा शामिल हैं।

आज पहुंचेगी 20 और ट्रूनेट मशीनें

राज्य में जहां चार लैब में पीसीआर टेस्ट के माध्यम से कोरोना की जांच हो रही है। वहीं दस जिलों के सदर अस्पतालों में ट्रूनेट से भी जांच हो रही है। 20 और ट्रूनेट मशीनें शनिवार को झारखंड पहुंच जाएगी। इससे जांच में तेजी आएगी।

Posted By: Inextlive