- 1771 संक्रमितों की हुई 24 घंटे के भीतर पहचान

- 748 हुए रिकवर, 46 ने तोड़ दिया दम

रांची: रांची में बुधवार को कोरोना संक्त्रमण के सारे पिछले रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। एक दिन में जिले में सबसे ज्यादा संक्रमितों की पहचान हुई। कुल 1771 कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही 748 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी। हालांकि, लगातार डेढ़-डेढ़ हजार मरीजों की पहचान के कारण बेहद कम समय में रांची में कोरोना के सक्त्रिय मरीजों की संख्या 18 हजार से ज्यादा हो गई है। अब जिले में 18013 एक्टिव केसेज हैं। वहीं बुधवार को रांची में 46 लोगों की मौत भी हो गई। रांची में अब तक कुल 66,146 पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिसमें 47,456 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है।

राज्य भर में 8075 पॉजिटिव

बुधवार को राज्य भर में 8075 पॉजिटिव केसेज सामने आए। इसमें सबसे ज्यादा केसेज रांची में थे, तो वहीं दूसरे नंबर पर जमशेदपुर रहा, जहां 852 संक्रमितों की पहचान हुई। इस बीच राज्य भर से कुल 4362 लोगों के स्वस्थ होने की भी पुष्टि हुई है। दूसरी ओर, 149 मरीजों की मौत भी हो गई। रांची में 46 मरीजों ने दम तोड़ा, तो वहीं जमशेदपुर में 23 की मौत हुई।

कहां से कितने संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग द्वारा देर रात जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार बोकारो में 317, चतरा में 289, देवघर में 321, धनबाद में 218, दुमका में 113, जमशेदपुर में 852, गढ़वा में 153, गिरिडीह में 163, गोड्डा में 152, गुमला में 351, हजारीबाग में 582, जामताड़ा में 222, खूंटी में 138, कोडरमा में 364, लातेहार में 259, लोहरदगा में 478, पाकुड़ में 10, पलामू में 367, रामगढ़ में 353, रांची में 1771, साहिबगंज में 48, सरायकेला में 121, सिमडेगा में 171 और पश्चिमी सिंहभूम में 262 केसेज सामने आए।

Posted By: Inextlive