RANCHI: आप रांची शहर में रहते हैं। इस शहर में आपको क्या सुविधाएं मिलती हैं? इस शहर में आपको क्या परेशानी होती है? इस शहर में आप किन सुविधाओं की जरूरत महसूस करते हैं? इस पर अपनी राय जरूर दें। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने एक फ रवरी से 29 फ रवरी के बीच देश के 114 शहरों में ईज ऑफ लिविंग 2019 सर्वे जारी किया है। इन शहरों में झारखंड की राजधानी रांची का भी नाम शामिल है। राजधानी रांची में अरबन लाइफस्टाइल कैसी है और प्रतिदिन आपके जीवन में आने वाली जरूरतों को पूरा करने में शहर कितना सक्षम है। अर्थात क्या राजधानी रांची में हर बुनियादी जरूरत की वस्तुएं मौजूद हैं या फि र इनके लिए आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इन सवालों के जवाब के माध्यम से आप अपने शहर की रेटिंग तय कर सकते हैं।

मोबाइल से देना है फीडबैक

इस सर्वे में शामिल होने के लिए अपने मोबाइल के गूगल सर्च में जाकर ईओआई-2019 टाइप करना होगा। इसके बाद सिटीजन फीडबैक टाइप कर आप अपने राज्य झारखंड में अपने शहर रांची और अपनी भाषा का चयन कर भारत सरकार द्वारा दिए गए सवालों का जवाब दे सकते हैं। अधिक से अधिक लोग अगर फ डबैक देते हैं तो सरकार उनके विचारों के मुताबिक भविष्य में शहर की आधारभूत संरचना के विकास में आगे बढ़ सकती है। यही नहीं, अधिक फीडबैक मिलने वाले शहर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित भी होंगे।

ताकि शहर में सुविधाएं मौजूद हों

शहरों में संस्थागत, आर्थिक और सामाजिक विकास वहां के लोगों की जरूरतों के अनुकूल हो, इसके लिए यह जरूरी हो जाता है कि उस शहर की वर्तमान स्थिति का आकलन किया जाए। जिन क्षेत्रों में ज्यादा फोकस करने की जरूरत है, उन्हीं क्षेत्रों में लक्ष्य आधारित विकास किया जाए। इसलिए इस सर्वे में दैनिक जीवन से जुड़े पहलुओं पर आधारित कुल 24 सवाल रखे गए हैं। इसमें सभी सवालों के वैकल्पिक जवाब भी पोर्टल पर मौजूद हैं। बस हर सवाल का एक जवाब जैसा आप महसूस करते हैं, सेलेक्ट करना है और फीडबैक फॉम को सब्मिट करने के लिए ओके बटन दबाना है।

नेशनल लेवल पर होगी रांची

यह सर्वे राष्ट्रीय स्तर पर यह बताने की भी कोशिश करेगा कि आपके शहर में शिक्षा, स्वास्थ्य, साफ-सफ ाई, बिजली, ट्रांसपोर्ट, बैंक और वित्तीय प्रबंधन तथा आपातकालीन सेवाओं की स्थिति क्या है? इसके साथ ही लोगों की आमदनी व रोजगार की उपलब्धता और जरूरत की भी जानकारी इकट्ठा की जाएगी। रांची नगर निगम और रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन लिमिटेड ने विभिन्न विभागों के साथ समन्वय शुरू कर डाटा इकट्ठा करने का काम भी शुरू कर दिया है। इसके साथ ही विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक जनता का भी फीडबैक मिल सके।

Posted By: Inextlive