तुपुदाना के हज्जाम डमारी गांव की घटना

रांची : तुपुदाना के हज्जाम डमारी गांव में रविवार की शाम जंगली सूअर ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। इसमें चार लोग घायल हो गए। एक बच्चा के हाथ में गंभीर जख्म है। बच्चे के हाथ को सुअर ने अपने मूंह में दबा लिया था।

ऐसे हुई घटना

हज्जाम डमारी गांव में दोपहर लगभग चार बजे एक जंगली सूअर आ घुसा। रास्ते में जो भी ग्रामीण मिले, सूअर ने उनपर हमला बोल दिया। गांव में भगदड़ मच गई। सोमरा स्वांसी (15 वर्ष) नामक किशोर गली में खेल रहा था। सूअर ने उसका हाथ अपने जबड़े में जकड़ लिया। प्रयास करने के बाद भी सोमरा उससे मुक्त नहीं हो सका। उसकी चिल्लाहट सुन बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों ने लाठी डंडे से उस पर प्रहार शुरू कर दिया। इसके बाद सोमरा को जंगली सूअर के जबड़े से मुक्त कराया गया। स्थानीय स्तर पर इलाज कराने के बाद उसे रिम्स लाया गया। इमरजेंसी में इलाज के बाद उसे ऑर्थो के डॉ.एलबी मांझी के वार्ड में भर्ती कराया गया है। बालक के हाथ पर गहरा जक्म है। सूअर के हमले में अरुण स्वांसी भी घायल हुआ है।

सुअर को लोगों ने पकड़ा

गांव वालों ने सूअर को पकड़ रखा है। उसके मुंह एवं पैर को बांध कर रखा गया है। ग्रामीणों के अनुसार इसे छोड़ देने पर यह और भी लोगों के जख्मी कर सकता है। सोमरा ने बताया कि गांव से जंगल की दूरी महज एक किलोमीटर भी नहीं है। अक्सर ग्रामीणों को जंगली जानवरों का सामना करना पड़ता है।

Posted By: Inextlive