होली उत्सव में होगा सिर्फ गुलाल का प्रयोग


रांची (ब्यूरो) । खाटू धाम की परंपरा के अनुसार हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में 25 मार्च को श्रृंगार पंच आरती के बाद प्रात: 9 से 12 बजे तक होली उत्सव मनाया जाएगा। होली उत्सव में सिर्फ गुलाल का प्रयोग किया जाएगा। श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी तथा प्रथम महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया ने बताया कि सोमवार को होली उत्सव के दिन प्रात: 5.30 बजे मंगला पंच आरती एवं बाल भोग 8.30 बजे श्रृंगार पंच आरती एवं श्याम प्रभु को भोग अर्पित किया जाएगा। दोपहर 12.15 बजे शंख आरती होगी। सायं 4.30 बजे श्याम प्रभु को नवीन बागा पहनाया जाएगा और विशेष श्रृंगार किया जाएगा।सांवले रूप का दर्शन
भक्तों को बाबा के सांवले रूप का दर्शन होगा। रात्रि 7.00 बजे ग्वाल भोग 8.30 बजे शयन आरती और रात्रि 9.30 बजे पट मंगल होगा। महामंत्री नारसरिया ने बताया कि सायं 4 बजे महा रुद्राभिषेक होगा। पंडित रत्नाकर शर्मा एवं सहयोगी पंडित स्फटिक शिवलिंग पर महा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान संपन्न कराएंगे, जिसके यजमान डॉक्टर प्रवीण नारसरिया, डॉक्टर श्रुति नारसरिया और माधव नारसरिया होंगे। होली उत्सव के दौरान रंग मिले गुलाल का प्रयोग वर्जित है। भक्तों को प्रसाद के रूप में ठंडाई का वितरण किया जाएगा। मंत्री गौरव अग्रवाल मोनू ने भक्तों से होली उत्सव में शामिल होने का आग्रह किया है।

Posted By: Inextlive