इंजीनियर बता मजदूर ने रचाई शादी, केस दर्ज
RANCHI : खुद को जिंदल कंपनी का इंजीनियर बता धोखे से शादी करने का मामला सामने आया है। इस बाबत पीडि़ता ने शुक्रवार को महिला थाना में आरोपियों के खिलाफ धोखा देने, प्रताडि़त करने का मामला दर्ज कराया है। पीडि़ता बरियातू इलाके में रहती है। प्राथमिकी में उसने कहा है कि उसकी शादी वर्ष 2012 में पटना के पदमाकन नामक युवक के साथ हुई थी। शादी के समय कैश तीन लाख और तीन लाख का सामान दिया गया था। लेकिन, इसके बाद भी ससुराल में दहेज की खातिर प्रताडि़त किया जाता था।
कमरे में बंद कर टॉर्चरपीडि़ता ने कहा कि शादी के बाद उसे कमरे में मारपीट कर बंद कर देते थे। बंद करने के दौरान उसे खाने-पीने भी नहीं दिया जाता था। उसने बताया कि उसके पति व ससुराल वाले टॉर्चर करते थे। कहते थे कि जब तक और दहेज नहीं लाएगी, तबतक उसे प्रताडि़त किया जाएगा। इसके बाद कहा गया कि वे अपने बेटे की दूसरी शादी करवा देंगे, जहां अधिक दहेज मिलेगा।
पति कर्नाटक में करता था मजदूरीमहिला ने बताया कि जब पति की पोल खुली तो बताया गया कि वह कर्नाटक के आईटीपीएस में मजदूरी करता है। पदमाकन उसे लेकर कर्नाटक भी ले गया था, लेकिन घर से गायब रहता था। इस बात का पता वह जहां रहती थी, उसके लोगों के द्वारा बताया गया। महिला थाना में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।